मनोरंजन

पॉपुलर सिंगर करण औजला और Ed Sheeran की जोड़ी करने वाली है धमाका, जल्दी ही रिलीज होगा नया गाना

Birtish Singer Ed Sheeran: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर आ रही है कि ब्रिटिश सिंगर Ed Sheeran ने फेमस पंजाबी सिंगर करण औजला के साथ अपने नए कोलैबोरेशन की ऑफिशियल जानकारी दी है।
2 min read
Sep 18, 2025
Ed Sheeran collaborating with Karan Aujla
एड शीरन और करण औजला। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)

British Singer Ed Sheeran: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर आ रही है कि ब्रिटिश सिंगर Ed Sheeran (एड शीरन) ने फेमस पंजाबी सिंगर करण औजला के साथ अपने नए कोलैबोरेशन की ऑफिशियल जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग न्यूयॉर्क में हो चुकी है और गाने को वर्ल्डवाइड अक्टूबर महीने में रिलीज किया जाएगा।

इस कोलैबोरेशन की जानकारी देकर उन्होंने अपने फैंस को चौंका दिया है। किसी भारतीय सिंगर के साथ उनका ये तीसरा कोलैबोरेशन है। इससे पहले दिलजीत दोसांझ और अरिजीत सिंह के साथ एड शीरन ने Sapphire गाने में साथ काम किया था।

करण औजला के साथ काम करना एक रोमांचक पड़ाव

BBC Asian Network के साथ इंटरव्यू में Ed Sheeran ने कहा, उनके लिए पंजाबी सिंगर करण औजला के साथ काम करना उनके म्यूजिक सफर का एक रोमांचक पड़ाव है। उन्होंने बताया, जब मैंने पहली बार पंजाबी गाना ‘Lover’ गाया था, तब दिलजीत दोसांझ मुझे पंजाबी बोलना सीखा रहे थे। उसके बाद मैंने अरिजीत सिंह के साथ काम किया जिसका अनुभव भी काफी मजेदार था और अब मैंने करण औजला के साथ एक नया गाना रिकॉर्ड किया है। करण के साथ इस गाने में भी मैंने थोड़ा-थोड़ा पंजाबी गाना गाया है।”

इसके बाद Ed Sheeran ने ये भी बताया कि पिछले हफ्ते ही करण के साथ गाने की शूटिंग न्यूयॉर्क में हो चुकी है और और हमारे गाने का वीडियो बहुत ही अच्छा बना है। हम इस गाने को अक्टूबर में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

पंजाबी भाषा को लेकर एड शीरन ने शेयर किया अपना अनुभव

अपने इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि “जब मैंने गाने के लिए पंजाबी की कुछ लाइन्स सीखीं तो मुझे महसस हुआ कि ये एक बेहद मधुर भाषा है। बिना किसी साज, म्यूजिक के भी पंजाबी गाने खूबसूरत और पोएटिक लगते हैं। जो बातें अंग्रेजी में सिंपल लगती हैं, उनको ही जब पंजाबी या हिंदी में गाया जाता है तो और भी ज्यादा मधुर लगती हैं।”

दिलजीत दोसांझ, एड शीरन और अरिजीत सिंह। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)

इसके आगे उन्होंने बताया, 'जब मैं करण औजला के साथ बैठकर गा रहा था तो वो बार-बार मेरी भाषा को करेक्ट कर रहे थे, कि इसको ऐसे नहीं इस तरह से बोलो, ऐसे गाओ। क्योंकि मैंने पहले ही उनसे कह दिया था कि मेरे साथ बिल्कुल ईमानदार रहना, चाहे कितने भी बार गाना रिकॉर्ड करना पड़े और करण ने ऐसा ही किया। बस इसी तरह से हमने एक बेहतरीन गाना बनाया है। मैं इसे लेकर बहुत एक्साइटेड हूं।”

एड शीरन हैं अरिजीत सिंह के फैन

आपको बता दें कि जब एड शीरन ने ‘Sapphire’ गाने में जब अरिजीत सिंह के साथ काम किया था तो वो उनके बहुत बड़े फैन बन गए थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अरिजीत का ‘आशिकी 2’ का गाना ‘तुम ही हो’ उनका फेवरेट सॉन्ग है।

Published on:
18 Sept 2025 09:26 pm