मनोरंजन

‘पॉलिटिक्स की ABCD भी नहीं पता वो ज्ञान दे रही है,’ स्मृति ईरानी पर कमेंट करना कुनिका सदानंद को पड़ा भारी

Kunickaa Sadanand Smriti Irani Controversy: महिला आरक्षण बिल पास न होने पर सोशल मीडिया पर बहस तेज है। हेमा मालिनी, कंगना रनौत और स्मृति ईरानी ने प्रतिक्रिया दी, वहीं, एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधा।

2 min read
Apr 19, 2026
Kunickaa Sadanand Smriti Irani Controversy
कुनिका सदांनद ने स्मृति ईरानी पर किया कमेंट। (फोटो सोर्स: Instagram)

Kunickaa Sadanand Smriti Irani Controversy: बीते दिन संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग सरकार पर तरह-तरह की टीका-टिपण्णी कर रहे हैं। कोई इस विफलता को गलत बता रहा है, तो कोई सरकार के खिलाफ जाकर बोल रहा है। बीते दिन हेमा मालिनी और कंगना रनौत ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महिला आरक्षण बिल पास न होने पर अपनी निराशा व्यक्त की थी। इसी बीच पूर्व सांसद और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने भी सोशल पर अपना रिएक्शन दिया और इसे धोखा बताया। स्मृति ईरानी के इस कमेंट पर बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है।

तुलसी वीरानी उर्फ़ स्मृति ईरानी का पोस्ट

बीते दिन संसद में महिला आरक्षण बिल ना पास होने पर पूर्व सांसद और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा “आज संसद में जो हुआ, वह एक विश्वासघात है, सीधा और साफ। जब भारत की महिलाओं के लिए खड़े होने का समय आया, तब कुछ लोगों ने अपने कर्तव्य के बजाय व्यवधान (हंगामा) को चुना…”

कुनिका सदांनद ने स्मृति ईरानी पर किया कमेंट (Kunickaa Sadanand Smriti Irani Controversy)

फिल्म और टीवी एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कॉन्टेस्ट कुनिका सदानंद ने स्मृति ईरानी के इस बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा, “मेरी प्रिय स्मृति ईरानी, कृपया गलत नैरेटिव फैलाना बंद करें। आपकी चाणक्य नीति काम नहीं आई। सामने से महिला बिल लाना और पीछे से असंवैधानिक संशोधन पास करवाना यह सही नहीं है। इस देश की महिलाएं इतनी भी भोली नहीं हैं। चलिए, महिलाओं को 33% आरक्षण दीजिए, अभी दीजिए, 2029 के चुनावों में भी और राज्य चुनावों में भी। अभी लागू कीजिए।"

अब नेटिजन्स कुनिका सदानंद को कर रहे हैं ट्रोल (Netizens trolling Kunickaa Sadanand)

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी का किरदार निभा रहीं पूर्व सांसद और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी पर तंज कसना अब कुनिका सदानंद पर भारी पड़ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स कुनिका को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट लिया, "जिसको पॉलिटिक्स की एबीसीडी नहीं आती वो ज्ञान पेल रही है।"

स्मृति ईरानी पर कमेंट करना कुनिका सदानंद पर पड़ा भारी। (फोटो सोर्स: bollywoodcutuncut)

तो वहीं, एक यूजर्स ने लिखा, "क्यों राहुल गांधी को अपने प्रेमजाल में बांधने वाली हो क्या कुनिका??" एक अन्य यूजर ने लिखा, "चुप कर कुनिका, तुम भी इस देश की महिला ही हो।" जबकि एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'बहुत सही कोनिका जी आप और आज मेरा दिल जीत लिया सच में आप ही असली महिला हो।'

Updated on:
19 Apr 2026 02:01 pm
Published on:
19 Apr 2026 01:47 pm
Also Read
View All
’10 बार नहीं, उससे भी ज्यादा देख सकते हैं!’ पेड्डी के लिए जापानी फैंस का जुनून वायरल

‘हर महिला सम्मान की हकदार’ जाह्नवी कपूर के ‘पेड्डी’ लुक ट्रोलिंग पर डायरेक्टर बुची बाबू सना ने मांगी माफी

दीपिका कक्कड़ हैं हॉस्पिटल में भर्ती, शोएब इब्राहिम ने इम्यूनोथेरेपी ट्रीटमेंट पर दिया अपडेट, पिता को लेकर भी दी जानकारी

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन के सपोर्ट में आई कुनिका सदानंद, बोलीं- बदलाव काम और परिणामों से होता है भाषणों से नहीं

कौन थे ‘जुमांजी’ फिल्म एक्टर जेम्स हैंडी? जिनकी गर्लफ्रेंड के बेटे ने की चाकू मारकर हत्या, खुद किया पुलिस को कॉल