
Mallika Sherawat on Ageing: रियलिटी शो द ट्रेटर्स में नजर आ चुकी मल्लिका शेरावत ने बताया कि वह कॉमेडी समेत अलग-अलग तरह के किरदार निभाना चाहती हैं। उनका मानना है कि उनकी बोल्ड और ग्लैमरस इमेज ने कभी-कभी एक एक्टर के तौर पर उनकी काबिलियत को दबा दिया है। एक्ट्रेस ने बढ़ती उम्र को लेकर भी रखी अपनी राय और बोलीं उम्र बढ़ना को बीमारी नहीं है।
उम्र बढ़ने को लेकर हमेशा सहज रहने वाली मल्लिका शेरावत ने इस मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। वह कहती हैं, "मुझे नहीं लगता कि उम्र बढ़ना कोई बीमारी है। लोग अक्सर इसे बीमारी की तरह ही देखते हैं, और मुझे समझ नहीं आता कि उम्र बढ़ने को नेगेटिव चीज के तौर पर क्यों देखा जाता है।"
वह कहती हैं, "मुझे लगता है कि पहले कुछ लोग मेरे ग्लैमर, कॉन्फिडेंस या बोल्डनेस से आगे कुछ देख ही नहीं पाते थे। शायद इसीलिए मुझे अलग-अलग तरह के रोल आजमाने के ज्यादा मौके नहीं मिले।"
इसके आगे उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत रोमांचक समय है क्योंकि आखिरकार एक्ट्रेस के लिए बेहतर रोल लिखे जा रहे हैं। मुझे कॉमेडी पसंद है और मैं इस जॉनर में और काम करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि मेरी कॉमिक टाइमिंग अच्छी है और मैं दर्शकों को अपना यह पहलू और ज्यादा दिखाना चाहूंगी। साथ ही, मैं किसी असल जिंदगी की शख्सियत का रोल भी करना चाहूंगी। कल्पना चावला जैसी किसी बायोपिक में काम करना एक एक्टर के तौर पर मेरे लिए वाकई एक चुनौती होगी।"
मैंने बहुत सारे अनुभव लिए हैं, कई जगहों की यात्रा की है और कई मशहूर लोगों से मिली हूं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं और मुझे कोई पछतावा नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे अपनी जिंदगी से प्यार है।
मल्लिका हाल ही में रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आई थीं, जहां दर्शकों को उनके व्यक्तित्व का एक अलग पहलू देखने को मिला। वह फिल्मों में भी काम करती रही हैं। साल 2024 में रिलीज हुई 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में वो राज कुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ नजर आयीं थीं। इसके अलावा वो 2022 की 'RK/RKAY' में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं। हालांकि, अभी उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, मगर अब एक्ट्रेस अलग-अलग जॉनर में और भी तरह-तरह के रोल करने के बारे में सोच रही हैं।