मनोरंजन

मिस इंडिया अर्थ रह चुकी मॉडल ने पति पर लगाया ‘लव जिहाद’ का आरोप, बोलीं- ‘24 घंटे बस…’

Sayali Surve Accuses Husband: साल 2019 में Miss India Earth विजेता रही सायली सुर्वे ने पति आतिफ तासे द्वारा शादीशुदा जिंदगी में दुर्व्यवहार का आरोप लगाने के बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया।

3 min read
Mar 10, 2026
मिस इंडिया अर्थ 2019 की विजेता रह चुकी सयाली सुर्वे ने पति पर लगाए ‘लव जिहाद’ का आरोप। (फोटो सोर्स: @madhu_mita_)

Sayali Surve Accuses Husband: मिस इंडिया अर्थ 2019 की विजेता सायली सुर्वे ने अपने मुस्लिम पति द्वारा कथित तौर पर उत्पीड़न का सामना करने के बाद हिंदू धर्म अपना लिया है। पिंपरी-चिंचवाड़ की निवासी सायली सुर्वे, जो अब मुंबई में रहती हैं और चार बच्चों की मां हैं, ने अपना नाम बदलकर आद्या सुर्वे रख लिया है। अपने मुश्किल वैवाहिक जीवन के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मुलाकात के बाद उन्होंने 2017 में आतिफ तासे से प्रेम विवाह किया था। परिवार के विरोध के बावजूद उन्होंने शादी की, जिस फैसले पर अब उन्हें पछतावा है।

ये भी पढ़ें

‘मेरी दोस्त को मिल रहीं रेप की धमकियां…’, ‘द 50’ शो फेम सिद्धार्थ भारद्वाज ने रजत दलाल पर लगाए गंभीर आरोप लगाए

सयाली सुर्वे ने शादी में बुरे बर्ताव लगाया आरोप (Sayali Surve Accuses Husband)

ख़बरों के मुताबिक, सयाली ने कहा, 'मुझे धर्म परिवर्तन करना पड़ा, क्योंकि निकाह करना जरूरी था और धर्म परिवर्तन होना भी जरूरी था। इस्लाम धर्म कुबूल करने के बाद उनका नाम 'अतेजा तासे' रखा गया था। पहली प्रक्रिया हुई, उसके बाद मैं वहीं रह गई। जब आप 24 घंटे एक इंसान के साथ रह रहे हों, तो आपको उसकी आदतें समझ आती हैं और उसके बैकग्राउंड का भी अंदाजा हो जाता है।”

इसके आगे उन्होंने कहा, उन्होंने कई बार शादी खत्म करने के बारे में सोचा था, लेकिन हर बार उन्हें धोखा मिला। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों के बारे में सोचते हुए अपनी शादी को कई मौके दिए, लेकिन एक समय के बाद उनकी हिम्मत जवाब दे गई और वो उस दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं कर सकीं।

'बिना किसी गलती के मार-पीट होती है…' (Sayali Surve Alleges Abuse In Marriage)

इसके आगे सयाली ने भावुक होते हुए कहा, 'जब आपको 24 घंटे गलियों के अलावा कुछ सुनने को नहीं मिलता, और बिना किसी गलती के आपको मारा-पीटा जाता है, तो जो चीजें आपके लिए पहले नॉर्मल नहीं होतीं, वो धीरे-धीरे नॉर्मलाइज हो जाती हैं।'

सयाली ने कहा कि अब उनके बच्चे बड़े हो रहे हैं, इसलिए वो नहीं चाहती थीं कि उनके बच्चे ये सब देखें और इसके सदमे को उम्र भर झेलते रहें, यही वजह है कि उन्होंने ये कठिन कदम उठाया।

सयाली ने कहा, 'निश्चित रूप से ये लव जिहाद का मामला है। कई लोग मना करते हैं और बोलते हैं कि जब मैंने ये फैसला खुद लिया था, तो आज क्या बोलना। जब मैंने शादी का ये फैसला लिया था, तब इतनी समझ नहीं थी। मैं भरोसे में, उसे एक अच्छा इंसान समझ रही थी। ये सारी चीजें इस धर्म में जरूर होती हैं।"

अपनी दस साल की शादी में हुए दुर्व्यवहार पर इमोशनल हुईं सायली (Sayali Surve Gets Emotional)

अपनी दस साल की शादी पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे कभी किसी धर्म की बुराई करना पसंद नहीं था और जन्म से हिंदू होने के नाते, मैंने बचपन से सीखी बातों के आधार पर लंबे समय तक इन सब बातों को मानने की पूरी कोशिश की। बाद में, जब इसका खुलेआम विरोध हुआ, तो मुझको रुकना पड़ा।आगे उन्होंने कहा कि मुझे दिखाया गया कि दूसरे धर्मों में इस्लाम जैसी कोई बात नहीं है, और मुझे नमाज पढ़ने का तरीका सिखाया गया, मैंने भी नमाजअदा की।

बदले बच्चों के नाम

सायली ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों के नाम भी बदल दिए हैं ताकि वो हिन्दू धर्म को भी समझें। सयाली ने बताया कि उन्होंने कई एफआईआर दर्ज कराई हैं और दो दिनों में अपना बयान भी दर्ज कराएंगी। अपनी और बच्चों की सुरक्षा के चलते वो मुंबई नहीं जा सकीं, लेकिन उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी मदद कर रही है।

भावुक होते हुए उन्होंने आगे कहा कि उनके पास बताने के लिए बहुत कुछ है और सबूत भी हैं, लेकिन नीच काम करना उनके संस्कारों में नहीं है। उन्होंने ऐसी ही परिस्थितियों से गुजर रही महिलाओं से आगे आने और अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने का अनुरोध भी किया।

कौन हैं सयाली सुर्वे (Who is Sayali Surve)

मूल रूप से मुंबई की रहने वाली और पुणे में पली-बढ़ी सायली सुर्वे ने मॉडलिंग और ब्यूटी कॉम्पिटिशंस के जरिए अपने करियर की शुरुआत की। 2019 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीतने के बाद उन्हें नेशनल लेवल पर पहचान मिली और बाद में उन्होंने विमानन अध्ययन (aviation studies) में पढ़ाई की। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इन आरोपों पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन ये मामला पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर 2’ की एक टिकट का प्राइस 3100 रुपये, रिलीज से पहले ही सिनेमाघर हुए हाउसफुल, रिकॉर्ड किए ब्रेक

Published on:
10 Mar 2026 05:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर