मनोरंजन

मोनालिसा- फरमान की शादी की होगी जांच, SC-ST आयोग पहुंचा केरल, क्या रद्द होगी शादी?

Monalisa Farman Khan Marriage: मोनालिसा एक बार फिर विवादों में आ गई है। उनकी और फरमान की शादी को पहले लव जिहाद का नाम दिया गया था। अब ऐसे में SC-ST आयोग की टीम उसी मंदिर में पहुंच गई है जहां पर दोनों ने शादी की थी। सारी जांच होगी, खबर है कि दोनों की शादी रद्द भी हो सकती है।

3 min read
Mar 26, 2026
मोनालिसा और फरमान की शादी की होगी जांच

Monalisa Farman Marriage: प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोसले और फरमान खान की शादी का मामला अब कानूनी पेचीदगियों में बुरी तरह उलझ गया है। जहां एक तरफ मोनालिसा ने सामने आकर डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर शोषण के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद बड़ा बवाल मचा हुआ हैं। अब इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है। मध्य प्रदेश का अनुसूचित जाति-जनजाति (SC-ST) आयोग इस वक्त केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है। आयोग की यह टीम उन सबूतों को खंगालने आई है, जिनके आधार पर इस अंतरधार्मिक शादी को अंजाम दिया गया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि मोनालिसा के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी नाबालिग है और उसका अपहरण कर जबरन शादी कराई गई है।

ये भी पढ़ें

मोनालिसा के बाद फरमान ने किया सनोज मिश्रा पर नया खुलासा, 50 हजार के लेन-देन पर की बात

मोनालिसा और फरमान की शादी की होगी जांच (Monalisa Farman Marriage)

आयोग की टीम ने अरुमानूर नैनार देवा मंदिर का दौरा किया, जहां कुछ ही दिन पहले मोनालिसा और फरमान ने सात फेरे लिए थे। जांच दल ने शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल किए गए आधार कार्ड की कॉपियों, दोनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र और मंदिर द्वारा जारी मैरिज सर्टिफिकेट की बारीकी से जांच की। आयोग यह देखना चाहता है कि क्या शादी के वक्त नियमों का पालन किया गया था या नहीं?

मोनालिसा की उम्र की देखी जाएगी (Monalisa Farman marriage MP SC-ST Commission will investigate)

इस पूरे विवाद की जड़ मोनालिसा की उम्र है। मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, मोनालिसा का जन्म 30 दिसंबर 2009 को शाम 5:30 बजे दर्ज है। इस दस्तावेज के हिसाब से मोनालिसा की उम्र महज 16 साल, 2 महीने और 12 दिन निकल रही है। अगर यह सच साबित होता है, तो यह बाल विवाह का मामला बन जाएगा। दूसरी तरफ, शादी के वक्त फरमान और मोनालिसा ने पुलिस को जो दस्तावेज दिखाए थे, उनमें उन्हें बालिग बताया गया था। अब आयोग इन्हीं दोनों विरोधाभासी दावों की सच्चाई पता लगाने में जुटा है।

केरल पुलिस और नेताओं का मिला था साथ (Monalisa Farman Marriage Kerala Temple)

बता दें कि 11 मार्च को हुई इस शादी में केरल के कई बड़े नेता जैसे CPM प्रदेश सचिव एम.वी. गोविंदन और मंत्री वी. शिवनकुट्टी भी शामिल हुए थे। शुरुआत में जब परिवार ने विरोध किया, तो इस जोड़े ने थंपानूर पुलिस स्टेशन से सुरक्षा मांगी थी। पुलिस ने तब मोनालिसा के पिता को बुलाया था, लेकिन उनके विरोध के बावजूद दस्तावेजों के आधार पर जोड़े को शादी की इजाजत दे दी गई थी।

पिता का आरोप- "बेटी को बहलाया गया" (Mystery looms over viral star Monalisa age)

मोनालिसा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी अभी बच्ची है और उसे बहला-फुसलाकर केरल ले जाया गया। इसी शिकायत के आधार पर मध्य प्रदेश आयोग अब केरल के अधिकारियों और मंदिर प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांग रहा है। जांच टीम की रिपोर्ट के बाद ही यह तय होगा कि यह शादी वैध मानी जाएगी या फरमान खान पर अपहरण और पॉक्सो (POCSO) जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई होगी। फिलहाल, इस मामले ने मध्य प्रदेश से लेकर केरल तक की राजनीति और प्रशासन में हलचल मचा दी है। 

ये भी पढ़ें

मोनालिसा से पहले सनोज मिश्रा पर जबरन अबॉर्शन-अश्लील फोटो लीक के लग चुके हैं आरोप, काला चिट्ठा आया था सामने

Updated on:
26 Mar 2026 09:51 am
Published on:
26 Mar 2026 09:50 am
Also Read
View All

अगली खबर