मनोरंजन

मोनालिसा के बाद फरमान ने किया सनोज मिश्रा पर नया खुलासा, 50 हजार के लेन-देन पर की बात

Monalisa Farman Khan Big Revealed On Sanoj Mishra: मोनालिसा ने जो सनोज मिश्रा को लेकर खुलासा किया है। वह काफी चौंकाने वाला है। अब इसके तुरंत बाद फरमान खान ने भी नया राज खोला है। उन्होंने 50 हजार की बात की है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।
3 min read
Mar 25, 2026
Monalisa husband muslim farman khan big revealed on Sanoj mishra and Spoke on his religion
मोनालिसा के बाद फरमान खान ने किया खुलासा

Monalisa Farman Khan Big Revealed On Sanoj Mishra: प्रयागराज महाकुंभ से रातों-रात अपनी खूबसूरती और सादगी के लिए मशहूर हुईं मोनालिसा की जिंदगी इन दिनों एक डरावने सपने जैसी हो गई है। जब से उन्होंने मुस्लिम युवक फरमान खान के साथ शादी की है, तब से उनकी खुशियों को मानो किसी की नजर लग गई है। उनके इस रिश्ते को 'लव-जिहाद' का नाम दिया जा रहा है और आलम यह है कि इस वक्त यह जोड़ा अपनी जान बचाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। अब इसी बीच मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इसी बीच मोनालिसा के पति फरमान ने भी सनोज मिश्रा को लेकर नया खुलासा किया है और अपने धर्म पर बात की है।

सनोज मिश्रा को लेकर फरमान का खुलासा (Monalisa Farman Khan Big Revealed On Sanoj Mishra)

मंगलवार को आयोजित एक भावुक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरमान खान और मोनालिसा ने दुनिया के सामने अपने धर्म को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा, "सिर्फ इसलिए कि मेरा जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ और मेरा नाम फरमान है, लोग मुझे 'आतंकवादी' कह रहे हैं। मैं कोई आतंकी नहीं, एक छोटा सा कलाकार हूं। मेरे गांव के लोग जानते हैं कि मैं बचपन से आर्य समाज से जुड़ा रहा हूं, वहां पूजा और योग करता था। कृपया हमारे प्यार को राजनीति का मोहरा मत बनाइए।"

पैसे की तंगी और सुसाइड की चेतावनी (Monalisa Farman Khan Marriage)

फरमान ने बताया कि विवाद के कारण उन्हें काम मिलना बंद हो गया है और उनके पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोग उनके पीछे पड़ना बंद नहीं करेंगे और उन्हें चैन से जीने नहीं देंगे, तो उनके पास खुदकुशी करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। मोनालिसा भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फूट-फूटकर रो पड़ीं और उन्होंने दिल्ली, मध्य प्रदेश और केरल सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई।

सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप (Farman Khan On Sanoj Mishra)

मोनालिसा ने इस पूरे विवाद के पीछे फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा का हाथ बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सनोज मिश्रा उनके परिवार को पैसों का लालच देकर उनके खिलाफ भड़का रहे हैं। फरमान ने बताया यह भी खुलासा किया कि डायरेक्टर ने मोनालिसी की फिल्म की फीस तक नहीं दी है, उल्टा उन्हें मोनालिसा के 50 हजार रुपये लौटाने हैं। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है और वह दोनों सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

मंदिर में हुई थी शादी

फरमान ने बताया कि उन्होंने श्री नारायण गुरुजी के सिद्धांतों को मानते हुए उन्हीं के मंदिर में शादी की है, जहां जाति और धर्म की कोई दीवार नहीं होती। उन्होंने कुछ वीडियो भी दिखाए जिसमें वे मोनालिसा के परिवार के कुछ सदस्यों से बात कर रहे हैं, जिससे यह साफ होता है कि परिवार का एक हिस्सा उनके साथ था, लेकिन अब वे बाहरी दबाव में हैं।

फिलहाल, यह मामला प्यार और मजहब की लड़ाई के बीच एक मानवीय त्रासदी बनता जा रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस जोड़े को सुरक्षा मुहैया कराता है या यह विवाद किसी बड़े हादसे का कारण बनता है।

Updated on:
25 Mar 2026 03:34 pm
Published on:
25 Mar 2026 03:33 pm
Also Read
View All
‘मैं दिशा का PA नहीं हूं भाई!’ कैटरीना वाले सवाल पर अक्षय कुमार का जवाब सुन हंसी नहीं रोक पाए लोग

Raja Shivaji OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा , जानिए कहां देख सकेंगे ‘राजा शिवाजी’

सुशांत केस के बाद रिया चक्रवर्ती अपने ब्रांड का नाम ‘चुड़ैल का बदला’ क्यों रखना चाहती थीं? खुद किया खुलासा

हजारों की भीड़ में महिला फैन ने चिल्लाकर शाहरुख खान से किया प्यार का इजहार, एक्टर बोले- ये सब बातें अकेले में

रेणुकास्वामी मर्डर केस में जेल जा चुके अभिनेता दर्शन के बेटे का हुआ एक्सीडेंट? अब पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो कार नहीं चला रहा था