मनोरंजन

‘मोनालिसा भाग गई’ बताने वाला बहरूपिया कौन? नाम और जाति पर हुआ खुलासा

Monalisa Missing Case: महाकुंभ वायरल गर्ल ने भागकर मुस्लिम फरमान खान से शादी की थी। ऐसे में खुद को फरमान खान बताने वाला एक शख्य सामने आया और उसने कहा कि मोनालिसा भाग गई है। मामले में बढ़ता देख उस बहरूपिये एक वीडियो और शेयर किया, जिसमें उसने अपना नाम बताया और साथ ही बताया कि वह राजस्थान के किस जगह का रहने वाला है।

2 min read
Apr 13, 2026
कौन है खुद को फरमान खान बताने वाला शख्स?

Monalisa Farman Khan: राजस्थान कीमोनालिसा और फरमान खानकी शादी का मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। कभी दोनों शादी करके सबकों चौंका देते हैं तो कभी डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर यौन शोषण के आरोप लगाते हैं। इसी बीच इस केस में एक नई और हैरान करने वाली जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में एक वीडियो ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी थी, जिसमें एक शख्स खुद को फरमान खान बताते हुए दावा कर रहा था कि मोनालिसा फरार हो गई है। लेकिन फिर सामने आया है कि जो शख्स खुद को फरमान बता रहा था वह कोई बहरुपिया है। अब उसने एक वीडियो शेयर कर अपना नाम और कहां का वह रहने वाला है, सब बताया है।

ये भी पढ़ें

मोनालिसा के बाद फरमान खान की धार्मिक पहचान को लेकर बड़ा दावा, करीबी के बयान से बढ़ी चर्चा

फरमान नहीं मजाक करने वाला निकला शख्स (Monalisa Missing Case)

दरअसल, जिस शख्स को पूरी दुनिया और यहां तक कि नेशनल मीडिया भी फरमान खान समझकर खबरें चला रहा था, वह फरमान है ही नहीं। विवाद बढ़ने के बाद उस शख्स ने खुद एक नया वीडियो जारी कर अपनी असलियत बताई है। राजस्थान के रहने वाले इस युवक ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह फरमान खान नहीं है। उसका नाम अरविंद कुमार जोशी है जो राजस्थान के बालोतरा का रहने वाला है।

इस शख्स के नाम से ही साफ पता चल रहा है कि यह कोई मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू है और इसने यह मजाक महज एंटरटेंटमेंट के लिए किया था, जो इसे खुद नहीं पता था कि इतना बढ़ा मामला बन जाएगा। अब सामने आकर इसने पूरी सच्चाई बताई है वहीं, फरमान खान और मोनालिसा की शादी पर खतरा मंडराया हुआ है। अब सच्चाई भी सामने आ गई है कि मोनालिसा नाबालिग है, जिस वजह से दोनों की शादी मान्य नहीं होगी।

सावधानी की अपील (Monalisa And Farman Khan)

यह मामला इस बात का बड़ा उदाहरण है कि कैसे सोशल मीडिया पर बिना जांच-पड़ताल के कोई भी खबर जंगल की आग की तरह फैल सकती है। इस युवक के एक मजाक ने न केवल जांच की दिशा भटकाने की कोशिश की, बल्कि दो परिवारों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। फिलहाल, प्रशासन और स्थानीय लोग अब इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि मोनालिसा और फरमान खान की शादी की असल सच्चाई दुनिया के सामने आ सके। इस फर्जी वीडियो के सामने आने के बाद अब लोगों से अपील की जा रही है कि वे आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

ये भी पढ़ें

मोनालिसा- फरमान नहीं होना चाहते एक दूसरे से अलग! पोस्ट किया शेयर, लिखा- शिव बाबा ही सबके पिता हैं
Published on:
13 Apr 2026 09:03 am
Also Read
View All