मनोरंजन

जब राघव चड्ढा के स्पोर्ट में सामने आयीं थीं परिणीति चोपड़ा, पति के लिए पोस्ट कर खींचा था सबका ध्यान

Raghav Chadha and Parineeti Chopra: कुछ घंटों पहले एक खबर आमने आयी है कि जल्द ही राघव चड्ढा बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं। इसी बीच ही परिणीति चोपड़ा का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पति की हिम्मत बढ़ाई थी।
2 min read
Apr 24, 2026
Raghav Chadha and Parineeti Chopra
परिणीति ने शेयर किया था राघव चड्ढा का पोस्ट

Raghav Chadha and Parineeti Chopra: बीते कुछ दिनों से राघव चड्ढा अपने राजनीतिक सफर को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बीती 2 अप्रैल 2026 को आम आदमी पार्टी ने उन्हें 'डिप्टी स्पीकर' के पद से हटा दिया था। और आज यानी 24 अप्रैल 2026 को अब खबर आ रही है कि उन्होंने आप (APP) को टाटा बाय-बाय कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन करने का ऐलान उन्होंने खुद ही किया है।

अब इस ऐलान और राजनितिक उलटफेर के बीच, परिणीति चोपड़ा का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पति राघव का खोलकर सपोर्ट करते हुए नजर आ रही हैं।

परिणीति ने रीशेयर किया था राघव चड्ढा का पोस्ट

बता दें कि परिणीति ने ये पोस्ट उस दौरान किया था जब उनके पति राघव चड्ढा को डिप्टी स्पीकर के पद से हटाकर उनकी जगह अशोक मित्तल को उस पद का कार्यभार सौंप दिया गया था। उस दौरान राघव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "खामोश करवाया गया हूं… हारा नहीं हूं।"

परिणीति ने रीशेयर किया था राघव चड्ढा का पोस्ट

इस पोस्ट को परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में राघव चड्ढा ने मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, बैंकिंग पैनाल्टी, खाने में मिलावट, वायु प्रदूषण, परीक्षा के पेपर लीक, डेटा प्राइवेसी से जुड़े मुद्दे, और एविएशन व हेल्थकेयर जैसे सेक्टर्स में बढ़ती कीमतों के बारे में बात की थी।

'पैटरनिटी लीव' मुद्दे पर भी की थी तारीफ

परिणित चोपड़ा ने इससे पहले भी राघव चड्ढा द्वारा संसद में 'पैटरनिटी लीव' पर उठाए गए मुद्दे की तारीफ करते हुए एक बड़ा सा शेयर किया था, जिसमें राघव की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा था,

'मेरे प्यारे पति, आज आपने एक एमपी (MP) की तरह नहीं, बल्कि एक पिता की तरह बात की है, जिसे मैं हर रोज देखती हूं। हमने यह बहुत बार डिस्कस किया है कि कैसे हमारे बच्चों को माता-पिता दोनों की मौजूदगी की जरूरत होती है। जब आपने आज बोला, तो वह सिर्फ पॉलिसी के बारे में नहीं था। जिस तरह आप हमारे बच्चे की परवरिश करते हैं; जिस तरह आप बिना कहे ही हर पल मौजूद रहते हैं, यह बात उस भावना से निकली है। आप यह बखूबी समझते हैं कि माता-पिता की जिम्मेदारी मिलकर निभाई जाती है, न कि किसी एक पर सौंप दी जाती है।" .

एक दूसरे को डेट करने के बाद की थी दोनों ने शादी

साल 2023 में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। और बीते साल 2025 में परिणीति ने अपने बेटे 'नीर' का स्वागत किया था। परिणीति चोपड़ा हर मुश्किल समय में राघव चड्ढा के लिए हमेशा एक मजबूत ढाल बनकर खड़ी रही हैं।

Updated on:
24 Apr 2026 06:42 pm
Published on:
24 Apr 2026 06:13 pm
Also Read
View All
38 साल बाद, मिथुन चक्रवर्ती संग सुपरहिट गाने को याद कर भावुक हुईं मंदाकिनी, बोलीं- ‘कुछ गाने कभी फीके नहीं पड़ते’

‘राणा जी माफ करना गलती मारे से हो गई’, गाने के टीजर में माहिरा शर्मा के टैटू ने खींचा फैंस का ध्यान, बोले- ‘क्या ये असली है?’

‘ये सिर्फ कोई अपने पति या बॉयफ्रेंड के लिए करता है’ हर्षद चोपड़ा हुए थे बाहर तो उनकी बेडशीट ओढ़कर सोईं शिवांगी, भड़के लोग

यशस्वी जायसवाल और मृणाल ठाकुर की उड़ी डेटिंग की अफवाहें, वीडियो पर फैंस ने किए कमेंट

‘पीएम मोदी लोकतंत्र से बने हैं’, नसीरुद्दीन शाह के वीडियो पर उठे सवाल, इंफ्लूएंसर ने 1857 और परदादा का जिक्र कर साधा निशाना