मनोरंजन

4000 करोड़ की ‘रामायण’ रामानंद सागर की रामायण को दे पाएगी टक्कर? टीजर आने के बाद उठा सवाल

Ramayana Teaser Reaction: रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' और 1987 की 'रामायण' के बीच तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज है। जहां नई फिल्म का बजट हजारों करोड़ बताया जा रहा है, वहीं पुराने शो ने कम बजट में ही दर्शकों के दिलों पर राज किया था।

2 min read
Apr 02, 2026
Ramayana saga

Ramayana Teaser Reaction: रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' और 1987 की 'रामायण' के बीच तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज है। जहां नई फिल्म का बजट हजारों करोड़ बताया जा रहा है, वहीं पुराने शो ने कम बजट में ही दर्शकों के दिलों पर राज किया था।

'रामायण' के टीजर के बाद यूजर्स के मिक्स्ड रिएक्शंस आ रहे हैं। कुछ लोग रणबीर कपूर की कास्टिंग की सराहना कर रहे हैं तो कुछ वीएफएक्स के बहुत अधिक इस्तेमाल पर अपनी टिप्पणी दे रहे हैं। इसी बीच एक तबका वो भी है जो 1987 में रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण से फिल्म के टीजर की तुलना कर रहा है।

ये भी पढ़ें

विदेश में ‘रामायण’ का टीजर हुआ रिलीज तो फूटा भारतीय फैंस का गुस्सा, मेकर्स को लेकर किए कमेंट

लोगों का कहना है कि उस वक्त की रामायण के साथ एक नॉल्टेलजिया जुड़ा है।दर्शकों का कहना है कि उन कलाकारों का अभिनय इतना जीवंत था कि लोगों ने उन्हें असल जीवन में भी भगवान का दर्जा दे दिया था।

रणबीर कपूर की फिल्म पर क्यों छिड़ी बहस? (Ramayana Teaser Reaction)

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म का बजट बेहद बड़ा बताया जा रहा है, लेकिन इसके टीजर के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तुलना रामानंद सागर की 1987 की रामायण से की जा रही है। लोग कह रहे हैं कि भले ही नई फिल्म में टेक्नोलॉजी और VFX का इस्तेमाल हो, लेकिन पुराने शो की सादगी और भावनात्मक जुड़ाव आज भी सबसे अलग है।

नई रामायण का भारी बजट और स्टारकास्ट (Ramayana Teaser Reaction)

रिपोर्ट्स के मुताबिक रामायण को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है, जिसका बजट हजारों करोड़ तक बताया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता और यश रावण का रोल निभा रहे हैं। इसके अलावा भी कई बड़े सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

1987 की रामायण ने कैसे बनाया इतिहास

दूसरी ओर रामायण को आज भी भारतीय टीवी इतिहास का सबसे लोकप्रिय शो माना जाता है। ये सीरियल 78 एपिसोड तक चला और हर रविवार लोग इसे देखने के लिए टीवी के सामने बैठ जाते थे। इस शो में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी जैसे कलाकारों ने अपने किरदारों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।

सोशल मीडिया पर तुलना क्यों हो रही है?

नई फिल्म का टीजर सामने आने के बाद लोग दोनों रामायण की तुलना करने लगे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि पुरानी रामायण कम बजट में भी ज्यादा प्रभावशाली थी, जबकि नई फिल्म पर पैसा ज्यादा खर्च किया गया है। हालांकि, कई लोग ये भी मानते हैं कि नई तकनीक और बड़े पैमाने पर बनाई जा रही ये फिल्म एक अलग अनुभव दे सकती है। अब दर्शकों को इंतजार है कि रणबीर कपूर की रामायण बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों में कितना असर छोड़ती है।

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर’ के उजैर बलोच का ‘रामायण’ के टीजर पर रिएक्शन हुआ वायरल, जानें क्या बोले दानिश पंडोर

Published on:
02 Apr 2026 06:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर