मनोरंजन

कौन है सैंटी शर्मा? जिन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का बताया पूरा सच? किया भारी विरोध

Santy Sharma: मशहूर भारतीय रैपर और सिंगर सैंटी शर्मा ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) आंदोलन की तीखी आलोचना की है। सैंटी शर्मा ने इसे एक सोची-समझी साजिश और इंटरनेट ड्रामा बताते हुए दावा किया है कि इस ट्रेंड को विदेशों और भारत-विरोधी अकाउंट्स से बढ़ावा मिल रहा है। जानिए युवाओं को लेकर उन्होंने क्या चिंता जताई है।

3 min read
May 24, 2026
कौन है सैंटी शर्मा?

Santy Sharma Instagram post CJP trend: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों 'कॉकरोच जनता पार्टी'यानी 'CJP' नाम का एक डिजिटल आंदोलन तेजी से पैर पसार रहा है। देश के युवाओं, खासकर जेन-जी (Gen-Z) के बीच बेरोजगारी, महंगाई और पढ़ाई के दबाव जैसे मुद्दों को लेकर शुरू हुआ यह इंटरनेट ट्रेंड अब एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदल चुका है। इसी बीच, मशहूर भारतीय रैपर और म्यूजिक आर्टिस्ट सैंटी शर्मा ने इस पूरे मामले पर अपनी बेबाक राय साझा की है। सोशल मीडिया पर दिए उनके इस कड़े बयान ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है। सैंटी ने इस तथाकथित आंदोलन की कड़े शब्दों में आलोचना की है और देश के युवाओं से किसी भी इंटरनेट ट्रेंड का हिस्सा बनने से पहले अपनी आंखें खुली रखने की अपील की है।

ये भी पढ़ें

स्मिता पाटिल की मौत के बाद राज बब्बर को हुआ था दोबारा प्यार? बेटे आर्य ने पिता के अफेयर को लेकर तोड़ी चुप्पी

सैंटी शर्मा ने का तीखा वार (Santy Sharma Instagram post CJP trend)

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट साझा करते हुए रैपर सैंटी शर्मा ने लिखा, "आजकल सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर जो माहौल बनाया जा रहा है, वह किसी गंभीर आंदोलन से ज्यादा सिर्फ एक 'इंटरनेट ड्रामा' लगता है। आजकल लोग बिना सोचे-समझे किसी भी ट्रेंड के पीछे भागने लगते हैं, जबकि उन्हें यह भी नहीं पता होता कि इसे शुरू करने वाले लोगों का बैकग्राउंड क्या है। इस सीजेपी (CJP) के संस्थापक का कथित तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ाव रहा है, और उन्होंने पहले भी कई ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं जो सीधे तौर पर भारत विरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं।"

सैंटी शर्मा ने युवाओं से की अपील (Santy Sharma rapper comments on CJP founder)

सैंटी ने युवाओं को समझाते हुए आगे लिखा, "अगर कोई वाकई में खुद को देशभक्त या राष्ट्रवादी कहता है, तो उसका पूरा ध्यान देश की असली समस्याओं को हल करने पर होना चाहिए। हमें विकास, रोजगार, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता जैसे गंभीर विषयों पर काम करना होगा। न कि नेपाल या बांग्लादेश जैसे देशों में हुई हिंसक स्थितियों से प्रेरित होकर अपने ही देश के युवाओं को सड़कों पर उतरने के लिए उकसाना चाहिए।"

"पाकिस्तान और बांग्लादेश से मिल रहा है इस ट्रेंड को बढ़ावा"

रैपर ने आधुनिक राजनीति में मीम कल्चर, एल्गोरिदम और वायरल गुस्से के बढ़ते असर पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने एक बेहद चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर इस आंदोलन को जो हवा दी जा रही है, उसका एक बड़ा हिस्सा कथित तौर पर पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत-विरोधी एजेंडा चलाने वाले विदेशी अकाउंट्स से आ रहा है। भारतीयों को डिजिटल हेरफेर और ऑनलाइन प्रोपेगैंडा के इन खतरनाक तरीकों के प्रति जागरूक रहना होगा।

अपने नोट के आखिर में सैंटी शर्मा ने लिखा, "इस देश में कोई भी राजनीतिक पार्टी परफेक्ट नहीं है, यहाँ तक कि भाजपा भी नहीं। सरकार की आलोचना करना लोकतंत्र का एक खूबसूरत हिस्सा है, लेकिन बिना किसी रचनात्मक सोच के, केवल ऑनलाइन नफरत फैलाना और देश में अस्थिरता का माहौल पैदा करना भारत के भविष्य के लिए बिल्कुल सही नहीं है।" उन्होंने देश के जिम्मेदार अधिकारियों से भी गुजारिश की है कि वे ऐसी देश विरोधी डिजिटल गतिविधियों पर पैनी नजर रखें और भारत की शांति व राष्ट्रीय हितों की रक्षा करें।

ये भी पढ़ें

अमिताभ बच्चन के लिए रेखा की दीवानगी: जब कबूल किया था ‘बिग बी’ के लिए अपना प्यार, लोग हो गए थे हैरान
Published on:
24 May 2026 12:58 pm
Also Read
View All