मनोरंजन

‘उसके जन्म के वक्त हम दो रोटी को भी मोहताज थे’, विजय के सीएम बनने के बाद पिता का छलका दर्द

SA Chandrasekhar On Vijay CM Victory: तमिलनाडु चुनावों में थलापति विजय की पार्टी को मिली भारी जीत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बने बेटे के माता-पिता हुए इमोशनल। भावुक पिता ने विजय के जन्म के वक्त की अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में की बात।

2 min read
May 10, 2026
थलापति विजय के पिता हुए इमोशनल। (फोटो सोर्स: X)

SA Chandrasekhar On Vijay CM Victory: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी TVK की ऐतिहासिक जीत के बाद उनके पिता और मशहूर फिल्ममेकर एस.ए. चंद्रशेखर बहुत भावुक हो गए। विअज्य के पिता ने अपने संघर्ष के दिनों और बेटे के जन्म के समय को याद करते हुए बताया कि वो उस वक्त आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे और घर में खाने को रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा था।

ये भी पढ़ें

विजय के सीएम बनने के बाद आया पवन कल्याण का रिएक्शन, बोले- ‘नई सरकार से लोगों को बहुत उम्मीदें’

दो वक्त की रोटी के लिए भी था संघर्ष (SA Chandrasekhar On Vijay CM Victory)

थलापति विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा, "1974 में जब विजय का जन्म हुआ था, उस दौरान मेरे परिवार की आर्थिक स्तिथि बहुत खराब थी। घर में दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल था। उस समय पूरा परिवार पैसों की तंगी से गुजर रहा था।" बेटे के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में आगे उन्होंने कहा, “मुझे अब और क्या चाहिए? मेरे बेटे ने मेरा सपना पूरा कर दिया।”

पिता ने बेटे की जीत को रियल हीरो की जीत बताया

फिल्ममेकर चंद्रशेखर ने अपने बेटे की इस जीत पर गौरवान्वित होते हुए इसे एक “रियल हीरो” की जीत बताया और विजय पर भरोसा जताते हुए कहा, मेरा बेटा राज्य और जनता के विश्वास पर खरा उतरेगा। जानकारी के लिए बता दें कि विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) ने 2026 तमिलनाडु चुनाव में 108 सीटों पर जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। सालों बाद कोई पार्टी तमिलनाडु में इतने बड़े बहुमत से विजेता बनकर उभरी है।

रविवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद तमिलनाडु के नए सीएम विजय ने अपने भाषण में अपने परिवार के स्ट्रगल्स और पुराने दिनों को भी याद किया। जानकारी के लिए बता दें कि इस समारोह में विजय का पूरा परिवार मौजूद था और काफी काफी भावुक भी नजर आया।

मां ने भी जताई खुशी

इस समारोह में मौजूद विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने भी अपने बेटे की इस जीत और राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा, ये उनके जीवन का सबसे खुशनुमा और भावुक पल है और एक मां के लिए इससे बड़ा कोई तोहफा हो नहीं सकता। गौरतलब है कि आज मदर्स डे है और मदर्स डे के दिन बेटे का मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना बड़े तोहफे से कम नहीं है।

तृषा कृष्णन भी शामिल हुईं समारोह में

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन, 'जना नायकन' के निर्माता वेंकट के नारायण और अन्य लोग भी शामिल हुए। विजय की मां भी भावुक नजर आईं। दुख की बात है कि उनके बच्चे जेसन और दिव्या इस समारोह में उपस्थित नहीं थे, क्योंकि उनकी मां संगीता सोरनलिंगम ने अभिनेता के खिलाफ तलाक का मुकदमा दायर किया था।

ये भी पढ़ें

विजय के सीएम बनते ही तृषा कृष्णन का First Reaction आया सामने, बोलीं- ‘मैं बहुत खुश हूं’
Also Read
View All