Saira Banu Emotional Post: हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग के रूप में पहचाने जाने वाले दिलीप कुमार की आज 103वीं जयंती है। इस मौके पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस सायरा बानो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दिलीप कुमार को याद किया।
Saira Banu Emotional Post: दिलीप कुमार उर्फ बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग की आज 103वीं बर्थ एनिवर्सरी है। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दीं। इनमें 'मुगल-ए-आजम', 'देवदास', 'सौदागर', 'नया दौर', 'क्रांति', 'गंगा जमुना', और शक्ति जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। दिलीप कुमार और सायरा बानो की जोड़ी और प्रेमकहानी फिल्म जगत की सबसे खूबसूरत कहानियों में से एक है। दोनों की उम्र में सालों का अंतर था, मगर प्यार के आगे उम्र, जाति-धर्म, उंच-नीच कुछ मायने नहीं रखता। इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है दिलीप कुमार और सायरा बानो की लव स्टोरी। आज दिलीप कुमार की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर सायरा बानो ने एक पोस्ट शेयर करते हुए उनको एक बेहतरीन इंसान बताया।
सायरा बानो ने अपनी पोस्ट में दोनों के कुछ पुराने वीडियोज शेयर करते हुए कहा, 'माय डियरेस्ट यूसुफ साब , हर साल जब ये दिन आता है, तो मेरे मन में एक हलचल होती है… मुझे उन सभी पलों की याद आती है जो मैंने आपके साथ बिताए हैं। सबके लिए आप एक महान कलाकार थे और ये बिलकुल सही बात है। लेकिन मैंने आपको एक बेहतरीन कलाकार के रूप में देखा है। मैंने आपको हर संघर्ष में शांति से लड़ते हुए देखा है। आप हर किरदार की तैयारी कैसे करते थे, कैसे आप उस किरदार में खो जाते थे कि मुझे भी लगने लगता था कि वो असली इंसान कहां गया। आपकी मेहनत हमेशा आपकी कला और आपके प्रशंसकों के लिए एक समर्पण थी।'
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, शादी के बाद सायरा और दिलीप कुमार परिवार के साथ नहीं रह रहे थे। दोनों घर के बाहर एक छोटे कमरे में अपना समय बिताते थे। बता दें कि दोनों की शादी से परिवार वाले खुश नहीं थे। यही वजह थी कि जब दिलीप कुमार ने सायरा को अलग हिस्से में रहने को कहा, तो उनको बेहद खराब भी लगा लेकिन वो जानते थे कि इतने बड़े परिवार में सायरा को शांति नहीं मिलेगी। मगर, सायरा ने बिना कोई सवाल पूछे, अलग रहने के लिए हामी भर दी। एक इंटरव्यू में दिलीप कुमार ने कहा भी था कि 'सायरा मेरी बात को खुशी-खुशी मान लेती हैं और यही हमारे शादीशुदा जिंदगी की सफलता थी।'
आपको बता दें कि दिलीप साहब का परिवार काफी बड़ा था और शादी के बाद उनकी बहनों ने सायरा की जिंदगी को नरक बना दिया था। जैसे कि जब सायरा नहाने जातीं तो उसी वक्त बहनों को भी बाथरूम का इस्तेमाल करना होता था, और सायरा के मेहमानों के आने पर भी घर में लड़ाई झगड़ा करना और बड़ा मुद्दा बनाना और उनको बेवजह ताने सुनाना। इस बारे में बात करते हुए दिलीप कुमार ने बताया कि वो ये सब चुपचाप देखते रहते थे और अपनी बहनों का साथ देते थे। इतना सब कुछ होने के बाद भी सायरा ने कभी उफ्फ तक नहीं किया, वो हमेशा खुश रहती थीं। मगर घर का तनावभरा माहौल उनके शरीर पर बुरा असर डालने लगा था। लंदन में सायरा के लम्बे इलाज के बाद दिलीप कुमार ने सायरा के साथ उनके घर में रहने का फैसला किया ताकि वो घर के झगड़ों से बच सकें।