एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने हाल ही में उनके रिश्ते और तलाक की अफवाहों पर खुलकर बात की है। सायरा ने मीडिया और लोगों से अपील की है कि उन्हें एआर रहमान की 'पूर्व पत्नी' (एक्स वाइफ) न कहा जाए, क्योंकि उनका तलाक आधिकारिक रूप से नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "हम अभी भी पति-पत्नी हैं। हम सिर्फ इसलिए अलग हुए हैं, क्योंकि मैं पिछले कुछ सालों से अच्छा महसूस नहीं कर रही थी और मैं उन पर दबाव नहीं डालना चाहती थी।