मनोरंजन

उम्र पर इंडस्ट्री के डबल स्टैंडर्ड पर तापसी पन्नू का बड़ा सवाल, बोलीं- ‘शाहरुख खान के लिए ऐसा कह सकते हैं?’

Taapsee Pannu On Ageism: एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में उम्र को लेकर होने वाले भेदभाव पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि 30 की उम्र पार करते ही उन्हें रोम-कॉम के लिए उपयुक्त नहीं माना जाने लगा, जबकि मेल एक्टर्स के साथ ऐसा नहीं होता। साथ ही उन्होंने शाहरुख खान का नाम लेते हुए इंडस्ट्री के डबल स्टैंडर्ड्स पर सवाल उठाए।

2 min read
Jun 06, 2026
Taapsee Pannu
तापसी पन्नू ने उठाया एजिज्म का मुद्दा। (फोटो सोर्स: IMDb)

Taapsee Pannu On Ageism:बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में फीस में अंतर हो या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के प्रति भेदभाव वाली सोच, एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इंडस्ट्री की सच्चाई पर बात करने से कभी भी परहेज नहीं किया। तापसी ने हाल ही में इंडस्ट्री में फैले ऐजिज्म (ageism) जैसे दोहरे मापदंडों के बारे में बात की है। बता दें एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की उम्र के आधार पर भेदभाव और उम्र बढ़ने पर महिलाओं के लिए रखे जाने वाले मापदंडों पर खुलकर बात की।

'अगर आपकी उम्र 30 से ज्यादा है तो आप रोल के लिए फिट नहीं हैं'

तापसी ने बताया कि फिल्मों में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता। कई साल संघर्ष करने के बाद जब एक्ट्रेस को सफलता मिलती है, तब उन्हें कुछ किरदारों के लिए 'उम्रदराज' कहकर नजरअंदाज किया जाने लगता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मैं अपनी उम्र के 20 के दशक के बीच में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आई थी, अब, तीन या चार साल तक आप एक अच्छा रोल पाने के लिए संघर्ष करती हैं। जब तक आप अपनी पहचान बनाती हैं, तब तक आप 30 साल की हो चुकी होती हैं।

फिर वो कहते हैं कि आप रोम-कॉम में काम करने के लिए उतनी युवा नहीं हैं।" तापसी ने कहा, "आज भी कई बार ऐसा होता है कि किसी रोल के लिए कम उम्र की एक्ट्रेस की जरूरत नहीं होती, फिर भी मेकर्स युवा चेहरों को ही चुनना पसंद करते हैं। पुरुष कलाकारों के साथ ऐसा कम देखने को मिलता है। यही वजह है कि फिल्म इंडस्ट्री में उम्र के आधार पर भेदभाव एक बड़ी समस्या है।"

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भी यही सोच मौजूद

साऊथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक्सपीरियंस पर बात करते हुए तापसी ने बताया कि साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसी ही सोच मौजूद है। उन्होंने कहा, "साउथ में भी मेरे साथ ऐसा होता था। जैसे ही मुझे किसी सीनियर एक्टर के साथ कास्ट किया जाता, तो कम उम्र के एक्टर मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे। वो कहते थे, 'अरे नहीं, वो उस एक्टर के साथ काम कर चुकी है। लेकिन आप ' शाहरुख खान के बारे में तो आप ऐसी बात कहने की हिम्मत भी नहीं कर सकते। आप जानते हैं, शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी बदल जाती है।

इंस्टाग्राम पर तापसी ने बॉडी इमेज बनाये रखने को लेकर की थी पोस्ट

तापसी पन्नू ने हाल ही में एक खास तरह की बॉडी इमेज बनाए रखने के दबाव के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे पेट को सपाट करने की कोशिश में उन्होंने एक बार अपनी लिमिट से ज्यादा मेहनत की थी। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तापसी ने लिखा, "मुझे याद है कि मुझ पर इसका जुनून सवार था क्योंकि बड़े होने के दौरान मैं बहुत फिट थी, लेकिन मुझे कभी समझ नहीं आया कि पेट के निचले हिस्से की चर्बी हमेशा क्यों बनी रहती थी। मैंने इतनी जमकर कसरत की कि खुद पर हद से ज्यादा प्रेशर डाल दिया, और सही कहा गया है कि जब आप खुद पर बहुत ज्यादा दबाव डालते हैं, तो आपके दिमाग में एक अलार्म बजता है कि आपके शरीर को सुरक्षा की जरूरत है।"

तापसी पन्नू का फिल्मी करियर

अगर तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में वो देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स की फिल्म 'गंधारी' में नजर आएंगी। इस फिल्म की स्क्रिप्ट कनिका ढिल्लों ने लिखी है। कुछ समय पहले उनकी फिल्म 'अस्सी' रिलीज हुई थी जिसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था।

Published on:
06 Jun 2026 06:00 pm