
Jana Nayagan Release Update: थलापति विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी मोस्ट अवेटड और आखिरी फिल्म 'जना नायकन' अगले दो हफ्तों में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि ये जानकरी फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण ने बीते रविवार (10 मई) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शेयर की।
चेन्नई में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए, केवीएन प्रोडक्शंस के फाउंडर ने पुष्टि की कि फिल्म फिलहाल केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से अपने आखिरी सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजर रही है।
फिल्म की रिलीज की तारीख के बारे में जानकारी देते हुए नारायण ने कहा, "अंतिम प्रक्रियाएं चल रही हैं और हम उनसे बातचीत कर रहे हैं। हम बहुत खुश और उत्साहित हैं।" इसके साथ ही फिल्ममेकर ने बताया, 'टीम को उम्मीद है कि जना नायकन लगभग 14 दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी, जिसके चलती ये इस साल की मोस्ट अवेटेड तमिल फिल्मों में से एक बन जाएगी।
विजय की तारीफ करते हुए नारायण ने कहा, "मैं विजय सर को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। वो बहुत अनुशासित, मेहनती और अपने काम के प्रति समर्पित हैं, और जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। वो अपने वादों पर खरे उतरते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि एक नए नेतृत्व, एक नए युग की शुरुआत हो रही है… वो तमिलनाडु की जनता के लिए 'जन नायकन' (जनता के नेता) साबित हुए हैं।"
मीडिया से बात करते हुए नारायण ने फिल्म से जुड़े विवादों पर भी बात की। उन्होंने ज्यादा जानकारी न देते हुए फिल्म में दिखाई गई घटनाओं को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और कहा कि अब पूरी टीम फिल्म को बिना किसी परेशानी के आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में, 'जना नायकन' के कुछ हिस्से कथित तौर पर ऑनलाइन लीक हो गए, जिससे इसकी चर्चा होने लगी। खबरों के मुताबिक, इस लीक मामले में एक फ्रीलांस असिस्टेंट एडिटर और कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
फिल्म 'जन नायकन' को विजय के मुख्यमंत्री के रूप में सक्रीय होने से पहले उनकी आखिर फिल्म कहा जा रहा है। यही वजह है कि फिल्म को और भी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। साथ विजय के फैंस को इसके रिलीज होने का बेसब्री से सिनेमाघरों में आने का इंतजार है। हाल ही में चुनाव जीतने और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद फिल्म का टाइटल भी फैंस और राजनीतिक गलियारों में चर्चा में आ गया है।