मनोरंजन

एक रात का कितना लेती हो…फिर विवादों में आई ‘वड़ा पाव गर्ल’, ट्रोल करने वालों पर साधा निशाना

Vada Pav Girl Controversy: दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में एक और विवादित बयान दिया है। उन्होंने ट्रोल्स को जवाब देते हुए क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
2 min read
Mar 22, 2026
Vada Pav Girl Controversy
Vada Pav Girl Controversy (सोर्स- एक्स)

Vada Pav Girl Controversy: दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचकर फेमस हुईं 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित आए दिन किसी ना किसी बयान की वजह से चर्चाओं में आ जाती हैं। अब एक बार फिर वो विवादित बयान देकर विवादों के घेरे में आ गई हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

चंद्रिका दीक्षित ने ट्रोल्स को दिया जवाब (Vada Pav Girl Controversy)

दरअसल एक पॉडकास्ट के दौरान चंद्रिका दीक्षित ने अपने खिलाफ चल रही बातों पर खुलकर बात की है। उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कहा- 'तान्या मित्तल ने राम-सीता के चित्र वाली साड़ी पहनकर एकता कपूर का मुंह साफ कर लिया, लेकिन यही काम अगर मैं करती या फिर कोई मुस्लिम करता तो लोग उस बात को कितनी बड़ी बना देते।'

एक रात का कितना लेती हो- वड़ा पाव गर्ल (Vada Pav Girl Controversy)

इसी पॉडकास्ट में बात करते हुए चंद्रिका दीक्षित ने अपने खिलाफ लोगों के कमेंट्स पढ़ना शुरू किया। वड़ा पाव गर्ल ने कहा कि उन्हें बहुत सारे गंदे-गंदे कमेंट्स आते हैं। एक यूजर का कमेंट पढ़ते हुए उन्होंने कहा- एक रात का कितना लेती हो। वड़ा पाव गर्ल ने ये भी कहा कि एक औरत कोठे पर बैठती है लेकिन उसकी इज्जत उतारने कौन जाता है...एक शरीफ घर का मर्द। आलोचकों को जवाब देते हुए वड़ा पाव गर्ल ने अपनी बात रखी।

कुछ दिन पहले दिया था विवादित बयान

बता दें कुछ दिन पहले चंद्रिका दीक्षित ने एक पॉडकास्ट में विवादित बयान दे दिया था, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। चंद्रिका दीक्षित ने कहा, 'मैं सबके बिना रह सकती हूं, लेकिन अपने बेटे के बिना नहीं। मुझे उसके लिए काम करना है। उसका पेट भरना है।'

इसके आगे उन्होंने कहा कि बेटे को पलने के लिए उन्हें जो कुछ भी करना पड़े वो करेंगी। वड़ा पाव गर्ल ने कहा कि एक मां होने के नाते मैं बहुत बड़ी बात बोल रही हूं, मुझे नहीं पता कि लोग मुझे कैसे जज करेंगे। लेकिन मुझे मेरा बच्चा पालने के लिए अगर किसी के साथ सोना भी पड़े तो मैं वो भी करूंगी लेकिन अपना बच्चा पालूंगी।' हालांकि जल्द ही इस पर उन्होंने अपनी सफाई भी पेश कर दी थी।

Updated on:
22 Mar 2026 03:56 pm
Published on:
22 Mar 2026 03:56 pm
Also Read
View All
‘कैंसर मेरे जज्बे को नहीं तोड़ पाया’, Breast Cancer से जंग के बीच शेफ पंकज भदौरिया ने दोबारा शेयर किया इमोशनल पोस्ट

‘मेरी कुंडली में दूसरी शादी है’, सुनीता आहूजा के तलाक की अर्जी वापस लेने की खबरों के बीच गोविंदा का पुराना बयान फिर चर्चा में

नीले ड्रम की फोटो शेयर कर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- इंसानी रिश्तों को बॉडी काउंट समझना बंद करें

‘प्रेम में सब कुछ त्यागने वाले अंत में प्रेम ही त्याग देते हैं’, मुस्लिम मॉडल रिदा थराना ने क्यों चुना सिंगल रहना?

‘आप अपने बेटे-बेटी के साथ गलत कर रहे हो’, सुनीता आहूजा पर भड़के एजाज खान, गोविंदा का किया समर्थन