8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मरने के बाद मेरी तस्वीर मत लगाना’, ’12 मन सूखी लकड़ी में ही जलाना’, भावुक कर गया नाना पाटेकर का पुराना बयान

Nana Patekar Death News: अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अब उनके पुराने बयान और वीडियोज चर्चाओं में हैं। ऐसा ही एक बयान उनका चर्चा में है जिसमें उन्होंने खुद के मरने की बात कही थी।
2 min read
Google source verification
Nana Patekar Death News

Nana Patekar Death News

Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर के निधन की खबर के बीच उनका साल 2023 का एक पुराना इंटरव्यू एक बार फिर चर्चा में है। अपनी बेबाक और सीधे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर ने इस बातचीत में जिंदगी, मौत और शोहरत को लेकर ऐसी बातें कही थीं, जो आज उनके प्रशंसकों को भावुक कर रही हैं। उन्होंने साफ कहा था कि उन्हें मृत्यु पर विश्वास है और इंसान को यह समझकर जीना चाहिए कि एक दिन उसे इस दुनिया से जाना है।

मुझे मालूम है कि मैं मरने वाला हूं- नाना पाटेकर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर ने कहा था, 'मुझे मालूम है कि कल मरने वाला हूं मैं, मुझे मृत्यु पर विश्वास है।' उन्होंने कहा था कि जो लोग खुद को हमेशा जिंदा रहने वाला समझकर चीजें इकट्ठा करते रहते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि आखिर में सब यहीं छूट जाना है।

जब उनसे पूछा गया कि इंडस्ट्री में कई लोगों को उन्होंने समय के साथ बदलते देखा, लेकिन उनके अंदर ग्लैमर और शोहरत का असर क्यों नहीं आया, तो नाना ने अपने खास अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा था कि उन्हें मालूम है कि उन्हें जाना है और उनके लिए “12 मन लकड़ी” ही उनकी पूरी प्रॉपर्टी है। उनका कहना था कि वह इसी के साथ दुनिया से चले जाएंगे।

अंतिम यात्रा को लेकर भी नाना ने कही थी ये बात

नाना ने इससे भी आगे बढ़कर अपनी अंतिम यात्रा को लेकर मजाकिया लेकिन गहरी बात कही थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने सूखी लकड़ियां रखी हैं और कह रखा है कि उन्हें उन्हीं लकड़ियों से जलाया जाए। उन्होंने गीली लकड़ी इस्तेमाल न करने की बात कही थी, क्योंकि उससे धुआं निकलेगा और आसपास के लोगों की आंखों में पानी आएगा। नाना ने मजाक में कहा था कि कहीं मरते वक्त उन्हें यह गलतफहमी न हो जाए कि लोग उनके लिए रो रहे हैं।

नाना पाटेकर ने यह भी कहा था कि उनके मरने के बाद उनकी तस्वीर तक न लगाई जाए। उनके मुताबिक इंसान के जाने के दो-चार दिन बाद लोग उसे भूल जाते हैं, इसलिए उन्हें पूरी तरह भूल जाने में ही कोई बुराई नहीं है।

मां और परिवार को नाना ने किया था याद

उन्होंने अपनी मां और परिवार को याद करते हुए कहा था कि उन्हें लगता है मृत्यु के बाद वह अपनी मां से मिलेंगे। नाना सात भाई-बहनों में से थे और उन्होंने बताया था कि उनके परिवार के बाकी सदस्य अब इस दुनिया में नहीं हैं।

नाना पाटेकर ने अभिनय के साथ निर्देशन में भी अपनी पहचान बनाई। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘प्रहार’, ‘तिरंगा’, ‘अब तक छप्पन’, ‘वजूद’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदार आज भी याद किए जाते हैं। उनकी बेबाक शख्सियत और संवाद अदायगी ने हिंदी सिनेमा में उन्हें एक अलग पहचान दी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग