8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ये यकीन करना मुश्किल है कि आप चले गए नाना जी’, नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए अक्षय कुमार

Akshay Kumar Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर कर उनको श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने दिवंगत अभिनता के साथ कॉमेडी फिल्मों 'वेलकम' और 'हाउसफुल 5' में स्क्रीन शेयर की थी।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Oct 08, 2026

Akshay Kumar On Nana Patekar death

वेलकम फिल्म के एक सीन में अक्षय कुँअर और नाना पाटेकर। (फोटो सोर्स: X- @akshaykumar)

Akshay Kumar Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से पूरा देश और मनोरंजन जगत सदमे में है। आज गुरूवार (8 अक्टूबर) को कार्डियक अरेस्ट के कारण 75 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। अभिनेता अक्षय कुमार ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक निधन पर दुख जताया है। उन्होंने बेहद पसंद की गई कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' और हाल ही में फिल्म 'हाउसफुल 5' में उनके साथ किए गए काम को याद किया।

अक्षय कुमार का पोस्ट

गुरुवार को X पर अक्षय ने पाटेकर को उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक बताया जो बिना ज्यादा कोशिश किए ही सबका ध्यान खींच लेते थे।

अक्षय ने लिखा, "नाना जी के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। वे उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक थे जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। वह आवाज, वह गंभीरता, हर परफॉर्मेंस में वह ईमानदारी… वे बिल्कुल अलग और अनोखे थे।"

अक्षय कुमार ने खास तौर पर 2007 की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' में पाटेकर के साथ काम करने को याद किया, जिसमें दोनों ने अनिल कपूर, कैटरीना कैफ, परेश रावल और मल्लिका शेरावत के साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म में नाना का 'उदय शेट्टी' का किरदार सबसे यादगार परफॉर्मेंस में से एक बन गया, जबकि अक्षय ने 'राजीव' का रोल निभाया था।

मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं

अक्षय ने लिखा, "मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि हमें 'वेलकम' और हाल ही में 'हाउसफुल 5' में साथ काम करने का मौका मिला। उन सेट की इतनी सारी यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।"

यकीन नहीं होता कि आप चले गए

अक्षय ने पाटेकर को "सचमुच अनोखा" बताया और कहा कि उनके निधन पर यकीन करना मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा, "यकीन नहीं होता कि आप चले गए। सभी यादों के लिए धन्यवाद। आपकी कमी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।"

नाना पाटेकर की फिल्मोंग्राफी

नाना पाटेकर के निधन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने अपने सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक को खो दिया है, जिनका करियर 3 दशकों तक का रहा। नाना पाटेकर ने अपने करियर में हिंदी सिनेमा में कई यादगार फिल्में दीं, जिनमें 'अग्नि साक्षी', 'ख़ामोशी द म्यूजिकल', 'वेलकम', 'हॉउसफुल 5', 'क्रांतिवीर', और प्रहार जैसी आइकॉनिक फिल्मों के नाम शामिल हैं।