8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाना पाटेकर के निधन से देश में मातम! नितिन गडकरी, प्रकाश राज ने दी श्रद्धांजलि, रितेश देशमुख बोले- मेरे दिल पर बिजली गिर गई

Nana Patekar Passed Away: नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके जाने के बाद लगातार इंडस्ट्री से जुड़े लोग अपने फेवरेट एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Nana Patekar Passed Away at 75 Riteish Deshmukh nitin gadkari Tributes pour

Nana Patekar Passed Away: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है । अचानक उनके जाने से देश भर में सन्नाटा पसर गया है। मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर साल्कर ने 'ANI' को फोन पर पुष्टि की कि गुरुवार सुबह 5:20 बजे उनके गोवा स्थित घर पर हार्ट अटैक आने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। इंडस्ट्री में मातम छा गया। रितेश देशमुख से लेकर नितिन गडकरी ने भी दुख व्यक्त किया है।

रितेश देशमुख हुए नाना पाटेकर के निधन पर इमोशनल

नाना पाटेकर के जाने से फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति जगत के दिग्गजों में मातम छा गया है। सोशल मीडिया पर शोक संदेशों का तांता लग गया है। 'ब्लफमास्टर' और 'हाउसफ़ुल 5' में नाना पाटेकर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके अभिनेता रितेश देशमुख ने बेहद भावुक नोट लिखा।

रितेश देशमुख ने लिखा "आज मेरे पास शब्द नहीं हैं। ऐसा लग रहा है जैसे मेरे दिल पर बिजली गिर गई हो। 'नाना चले गए'… इस एक वाक्य ने मेरे दिमाग को सुन्न कर दिया है। आप एक्टिंग का आसमान थे, तुलना से परे। स्क्रीन पर आप हीरो थे, लेकिन पर्दे के पीछे उससे भी बड़े। 'ब्लफमास्टर' और 'हाउसफ़ुल 5' में आपके साथ काम करना मेरा सौभाग्य था, लेकिन एक मराठी फिल्म में आपके साथ काम करने की मेरी अधूरी इच्छा मुझे जिंदगी भर सताती रहेगी। सच में, आज एक युग का अंत हो गया है।"

नेताओं से लेकर कास्टिंग डायरेक्टर्स तक स्तब्ध

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, "इंडियन सिनेमा ने अपनी सबसे जबरदस्त, सबसे सच्ची और ऐसी आवाज खो दी है जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता। 'परिंदा', 'क्रांतिवीर' से लेकर 'अबतक छप्पन' तक, उन्होंने जो बेंचमार्क सेट किया, वहां तक पहुंचना नामुमकिन है। सामाजिक कार्यों और ग्रामीण समुदायों के प्रति उनका समर्पण अतुलनीय था।"

X (पहले Twitter) पर अपनी पोस्ट में नितिन गडकरी ने लिखा, “भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर बेहद चौंकाने वाली और दुखद है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।”

उन्होंने आग कहा, “नाना और मेरे बीच बहुत करीबी और दोस्ताना रिश्ता था। अपनी दमदार एक्टिंग से नाना पाटेकर ने मराठी और हिंदी फिल्मों के ज़रिए पांच दशकों से ज़्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। डायलॉग डिलीवरी के अपने खास स्टाइल से उन्होंने सिनेमा में कई किरदारों को अमर कर दिया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनका जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है।”

प्रसिद्ध कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने लिखा, "मैं बस हैरान हूं। रेस्ट इन पीस, नाना भाई।" वहीं वरिष्ठ अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने याद करते हुए कहा, "यह बहुत चौंकाने वाला है। एक बेहद सीधे-सादे इंसान और महान कलाकार को हमने खो दिया।" अभिनेता नील नितिन मुकेश ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी दमदार परफॉर्मेंस और नए कलाकारों को प्रेरित करने का अंदाज हमेशा याद रखा जाएगा।

प्रकाश राज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इमोशनल होकर लिखा, "मेरे प्यारे नाना जी, आपकी याद आती है… आपके साथ बिताए पल…बातें…बहस…आपका बनाया खाना…आपने जो ज्ञान शेयर किया, उसे हमेशा याद रखूंगा। मेरी ज़िंदगी के सफ़र में आने के लिए आपका शुक्रिया। RIP #नानापाटेकर।"

1978 में फिल्म 'गमन' से अपना सफर शुरू करने वाले 75 वर्षीय नाना पाटेकर ने हाल ही में 'हाउसफुल 5', विशाल भारद्वाज की 'ओ'रोमियो' (शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ) और अनिल कपूर स्टारर 'सूबेदार' में अपनी बेहतरीन अदाकारी का जलवा बिखेरा था। उनकी कड़क आवाज और इंसानियत की मिसाल हमेशा करोड़ों दिलों में जिंदा रहेगी