Vijay Black Pantsuit Oath Ceremony: तमिल सुपरस्टार विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में पारंपरिक कमीज-वेष्टि परिधान को छोड़कर एक ब्लैक पैंटसूट पहना। जिसको लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शंस आ रहे हैं।
Vijay Black Pantsuit Oath Ceremony: तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय उर्फ थलापति विजय ने रविवार (10 मई) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जिसके बाद राज्य में एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत हुई। जहां एक ओर इस ऐतिहासिक समारोह ने अपने राजनीतिक महत्व के कारण सबका ध्यान खींचा, वहीं, दूसरी ओर विजय के पहनावे ने भी ऑनलाइन खूब सुर्खियां बटोरीं।
आमतौर पर तमिलनाडु के नेता सफेद शर्ट और धोती पहनते हैं, लेकिन अभिनेता से नेता बने विजय ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में अलग अंदाज चुना। अपने इस खास मौके के लिए क्लासिक ब्लैक पैंटसूट पहना, और विजय के इस मॉडर्न और स्टाइलिश लुक ने सबका ध्यान खींचा।
ओथ सेरेमनी में विजय ने ब्लैक सूट के साथ सफेद शर्ट और डार्क टाई पहनी, जिसके चलते उनका लुक बेहद सिंपल, स्टाइलिश और फॉर्मल नजर आया। साथ ही उन्होंने इस लुक के लिए ज्यादा एक्सेसरीज पहनने के बजाए क्लीन और क्लासी लुक को तवज्जो दी ताकि और उनका स्टाइल उभरकर सामने आये। इसके अलावा उनके सेट हेयर और दाढ़ी ने उनके लुक में चार-चंद लगा दिए। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि विजय का ये लुक फिल्मी स्टार वाला स्टाइल और एक गंभीर नेता की पर्सनैलिटी, दोनों का परफेक्ट मेल दिखा रहा था, जिसने फैंस और फैशन लवर्स का ध्यान खींच लिया।
सोशल मीडिया पर विजय के इस लुक को मिली जुली प्रतिक्रिया मिलीं, एक यूजर ने लिखा, 'उन्हें इस फिल्मी लुक को छोड़कर वेष्टि धोती और सफेद कमीज जैसे पारंपरिक परिधान पहनना चाहिए, ये यहां खराब लग रहा है।'
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को पैंट और शर्ट के साथ ओवरकोट पहने देखना अच्छा लगा। उम्मीद है कि इससे दक्षिण भारतीय राजनेताओं, खासकर तमिलनाडु और केरल के नेताओं को अब धोती और मुंडू की जगह आसान और स्टाइलिश पैंट-शर्ट पहनने की प्रेरणा मिल सकती है।'
एक और यूजर ने कमेंट किया, 'विजय, क्या आपने अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए चुनाव लड़ा था या तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद के लिए? ये कोट और सूट क्यों पहना है? सादी धोती ज्यादा अच्छी लगती।'
एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इस तरह से जोसेफ का आना चर्च जाने जैसा है, 'हिंदू' ईसाई TVK और मुस्लिम IUML के शासन के तहत अपनी गुलामी का जश्न मना रहे हैं।'
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तमिलनाडु की राजनीति में, धोती और सफेद कमीज जैसे पारंपरिक परिधान लंबे समय से राजनीतिक नेताओं के बीच पसंदीदा पोशाक रहे हैं। विजय का इसके बजाय वेस्टर्न फॉर्मल सूट पहनना इस परंपरा के इतर एक बदलाव है जिसकी चर्चा भी हो रही है।