मनोरंजन

‘भारत के युवा अमर हैं’, CJP प्रोटेस्ट के बीच हनी सिंह ने लिया बड़ा कदम, देश के माहौल के बीच रोका नए गाने का टीजर

Moonlight Teaser: यो यो हनी सिंह ने अपने नए गाने 'मूनलाइट' के टीजर की रिलीज फिलहाल टाल दी है और प्रोटेस्ट के बारे में इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Jul 21, 2026
Moonlight Teaser
Moonlight Teaser postpones (IMDb)

Honey Singh Moonlight: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने अपने अपकमिंग गाने 'मूनलाइट' (Moonlight) के टीजर की रिलीज फिलहाल टाल दी है। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा कि देश और भारत के युवाओं की भावनाओं को देखते हुए उन्होंने ये फैसला लिया है। हालांकि उन्होंने किसी आंदोलन या राजनीतिक विरोध का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका ये फैसला ऐसे समय आया है जब देश में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी हैं।

पहले 22 जुलाई को आना था टीजर

हनी सिंह ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि उनका नया गाना 'मूनलाइट' 24 जुलाई 2026 को रिलीज होगा। इसके बाद सोमवार को उन्होंने बताया था कि इस गाने का टीजर मंगलवार यानी आज जारी किया जाएगा।

हालांकि, मंगलवार को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जानकारी दी कि फिलहाल टीजर रिलीज नहीं किया जाएगा। साथ ही, हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "हमारे देश और भारत के युवाओं की भावनाओं के कारण मैं अपने नए गाने 'मूनलाइट' का टीजर कुछ दिनों के लिए टाल रहा हूं। भोलेनाथ शक्ति दो इन बच्चों को। जय हिंद।" हनी सिंह ने अपने नोट में किसी संगठन, आंदोलन या विरोध प्रदर्शन का नाम नहीं लिया।

इससे पहले युवाओं के समर्थन में किया था पोस्ट

टीजर टालने की एलान से कुछ समय पहले हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, "भारत के युवा अमर हैं। हर हर महादेव।" उनके इस पोस्ट को भी देश में युवाओं से जुड़े मौजूदा घटनाक्रम के कॉन्टैक्स में देखा जा रहा है।

बता दें, देश में युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच कई फिल्मी हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस शबाना आजमी और एक्टर प्रकाश राज सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

तो वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर भी कई स्टार्स जैसे एक्टर सोनू सूद, शबाना आजमी, प्रकाश राज, प्रिटी जिंटा, रितेश देशमुख और दिलजीत दोसांझ ने भी अलग-अलग माध्यमों से छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी है। साथ ही, एक्टर सोनू सूद ने छात्रों के साथ सख्ती के बजाय संवेदनशीलता से पेश आने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं की बात सुनी जानी चाहिए और उनकी चिंताओं का समाधान संवाद के जरिए निकाला जाना चाहिए।

Updated on:
21 Jul 2026 07:31 pm
Published on:
21 Jul 2026 07:30 pm