23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिरजू बनने के लिए बदली फिजीक, बढ़ाई दाढ़ी और ली ट्रेनिंग, मोहित मलिक बोले- रोल के लिए सबकुछ किया

Mohit Malik Interview: 'मिर्जापुर: द मूवी' में बिरजू के किरदार के लिए मोहित मलिक ने फिजीक बदली, दाढ़ी बढ़ाई और टैनिंग की। एक्टर ने जैसलमेर में खुद स्टंट करने और रोल की तैयारी का अनुभव बताया।
3 min read
Google source verification
Mohit Malik Birju interview

'मिर्जापुर' के लिए मोहित मलिक ने ऐसे बदला अपना लुक (सोर्स: X-@ashchanchlani)

Mohit Malik Mirzapur Movie: एक्टर मोहित मलिक इन दिनों 'मिर्जापुर: द मूवी' में बिरजू के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके सीन और एक्शन सीक्वेंस सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। मिर्जापुर जैसे पॉपुलर यूनिवर्स में एंट्री करने से लेकर किरदार के लिए अपनी फिजीक बदलने और एक्शन सीक्वेंस खुद करने तक, मोहित ने अपनी तैयारी के बारे में खुलकर बात की है।

मोहित मलिक ने बताया कि बिरजू के किरदार के लिए उन्होंने अपने डायरेक्टर गुरमीत सिंह और ट्रेनर के साथ मिलकर खास तैयारी की थी। उनका कहना है कि वह किरदार के लिए एक अलग तरह की देसी बॉडी बनाना चाहते थे।

बिरजू के लिए बदली फिजीक, बढ़ाई दाढ़ी

मोहित ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर गुरमीत सिंह से अपनी फिजीक को लेकर चर्चा की थी। इसके बाद उन्होंने अपने ट्रेनर के साथ मिलकर ऐसी बॉडी बनाने पर काम किया, जो किरदार के हिसाब से ज्यादा देसी लगे। इसके अलावा उन्होंने दाढ़ी भी बढ़ाई, ताकि उनका लुक पहले से अलग नजर आए। किरदार के लुक को पूरा करने के लिए टैनिंग जैसी चीजों पर भी काम किया गया।

मोहित के मुताबिक, इस पूरी तैयारी के दौरान उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। फिल्म की शूटिंग जैसलमेर में ठंडे मौसम के दौरान हुई और वहां रेत पर एक्शन करना आसान नहीं था।

जैसलमेर की रेत पर खुद किए स्टंट

मोहित ने बताया कि एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग से पहले वे एक दिन रिहर्सल करते थे। उनके मुताबिक, रेत पर चलना तक मुश्किल होता है, ऐसे में वहां एक्शन करना और भी चुनौतीपूर्ण था। हालांकि, उन्हें खुद एक्शन करना पसंद है।

उन्होंने बताया कि फिल्म में उनके लिए डुप्लीकेट का इस्तेमाल नहीं किया गया। मोहित ने कहा कि उन्होंने फिल्म में लगभग सारे स्टंट खुद किए और यह उनके लिए अच्छा अनुभव रहा।

'मिर्जापुर' के एक्टर्स के बीच खुद को साबित करना था चुनौती

मोहित के लिए सिर्फ किरदार की तैयारी ही चुनौती नहीं थी। वह पहली बार मिर्जापुर के इस बड़े यूनिवर्स का हिस्सा बने थे और उनके साथ कई ऐसे कलाकार थे, जिनके किरदार पहले से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

उन्होंने माना कि शुरुआत में वह अपने को-स्टार्स को लेकर काफी नर्वस थे। मोहित ने कहा कि वे सभी इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स हैं और उनके बीच जाकर खुद को साबित करना उनके लिए एक चुनौती थी। हालांकि, किरदार की तैयारी और उसमें पूरी तरह डूब जाने से उन्हें इस दबाव से निपटने में मदद मिली।Nउनके मुताबिक, एक कलाकार के तौर पर जरूरी है कि वह अपने काम को पूरी ईमानदारी और कमिटमेंट के साथ करे। इसके बाद बाकी चीजों की चिंता करने की जरूरत नहीं रहती।

मुन्ना भैया को मानते हैं पसंदीदा किरदार

मिर्जापुर के अपने पसंदीदा किरदार के बारे में पूछे जाने पर मोहित ने मुन्ना भैया का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मुन्ना भैया के किरदार में हमेशा अपने पिता को कुछ साबित करने की कोशिश दिखाई देती है और उन्हें यह पहलू काफी रिलेटेबल लगता है।

बिरजू को मिल रहे प्यार पर मोहित ने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उनका कहना है कि मिर्ज़ापुर के दर्शकों ने किरदार को अपनाया है और इसके लिए वह आभारी हैं।

मिर्जापुर को लेकर क्या बोले मोहित?

मिर्जापुर यूनिवर्स को लेकर मोहित ने कहा कि उन्हें यह सीरीज खुद काफी पसंद है। उनके मुताबिक, यह कहानी कहने का एक तरीका है और दर्शकों की अपनी राय हो सकती है। वह इसे फिक्शन, ड्रामा और सिनेमा के तौर पर देखते हैं और मानते हैं कि कला की आलोचना की जा सकती है। उन्होंने मिर्जापुर सीरीज की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि इसे खूबसूरती से लिखा और डायरेक्ट किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग