
एटा। पुलिस चैकिंग के दौरान पंजाब से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद हुई है। मौके से दो शराब तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं। मास्टर माइंड अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। शराब पंजाब से इटावा ले जाई जा रही थी।
यह भी पढ़ें-ब्लू व्हेल के बाद एक और 'मौत' का गेम, सेकंड स्टेज पार करते ही छात्रा ने दी जान
25 लाख की अवैध शराब बरामद
थाना पिलुआ पुलिस ने एनएच 91 हाईवे पर पुठिया केे समीप सिकन्दराराऊ की ओर से आते एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया। ट्रक को भागता देख पुलिस द्वारा पीछा किया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर शराब से भरे हुए ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक से 605 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है।
पंजाब से इटावा ले जाई जा रही थी शराब
पकड़े गए शराब तस्करों से पूछताछ में पता चला कि तस्करी का मास्टर माइंड मुकेश है। अभी भी फरार है। फरार मास्टर माइंड की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक शराब पंजाब से तस्करी कर इटावा ले जाई जा रही ती। पुलिस ने पकड़े गये दोनों शराब तस्करों से तीन फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, दो आधार कार्ड व एक फर्जी बिल्टी बरामद की है। बताया जा रहा है शराब तस्कर इमरान और तौफीक अवैध शराब की तस्करी में लम्बे समय से लिप्त थे। फिलहाल पुलिस द्वारा पकड़े गये शराब तस्कर से पूछताछ कर अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े सरगना व अन्य लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें- 12वीं छात्रा के साथ झांसी के युवक ने किया कुछ ऐसा