देर रात हुई घटना
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला निवासी संजीव कश्यप गुरुवार रात तकरीबन नौ बजे बाइक से अपने घर आ रहा था। बताया गया है कि शहर में कोबरा टीम की बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। इसको लेकर सिपाही और संजीव के बीच कहासुनी हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि कोबरा टीम के सिपाही तेजप्रताप और सौरभ ने संजीव को गोली मार दी। जिससे वो घायल हो गया। पुलिसकर्मी घायल संजीव को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में संजीव की मौत हो गई।