17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर देर रात क्यों घुसा छात्रा के घर शिक्षक, पकड़ा गया तो पीटकर कर दिया अधमरा

लादडिय़ा के एक निजी स्कूल का शिक्षक बीती रात स्कूल की ही एक छात्रा के घर में घुस गया। वह छात्रा के कमरे में घुसने की कोशिश कर ही रहा था कि छात्रा के परिजनों ने उसे पकड़ लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

babulal tak

•

Updated: 7 Apr 2017, 10:30 PM IST




हो-हल्ला मचा तो आस-पड़ोस के लोग भी वहां एकत्र हो गए और उन्होंने आरोपित शिक्षक को जमकर धुन दिया। यही नहीं शिक्षक को रात भर एक पेड़ पर बांध दिया गया। सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित लादडिय़ा की एक निजी स्कूल का शिक्षक बाबूलाल रेगर है। छात्रा इसी विद्यालय की दसवीं बोर्ड की परीक्षा सम्पन्न होने के बाद इन दिनों घर पर ही रह रही थी। बीती देर बाबूलाल रेगर गलत नीयत से छात्रा के घर घुस गया तथा जहां छात्रा सो रही थी उस कमरे में जाने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच परिजनों ने उसे देख लिया तथा पकड़ कर उसे पीटा और घर में ही एक पेड़ के बांध दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण सुबह स्कूल पहुंच गए और स्कूल के ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। थानाधिकारी शम्भूसिंह मय जाप्ता लादडिय़ा पहुंचे तथा ग्रामीणों से समझाइश की। पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले ग्रामीणों ने शिक्षक की जमकर पिटाई की। आरोपित शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

क्या वजह रही कि रात में धरना दे रही महिलाएं, कहा, मरेंगे या मारेंगे
कई बार कर चुका है एेसी हरकत
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित बाबूलाल स्कूल में पढऩे वाली छात्राओं से कई बार गलत हरकत कर चुका है। बावजूद इसके छात्राओं के परिजन व ग्रामीण लोकलाज के डर से मामले को वहीं दबा देते था। ग्रामीणों ने बताया कि इस स्कूल में यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी बाब्रूलाल पर कई गंभीर आरोप लगे थे।
स्कूल का अस्थाई संचालक
घटना के बाद ग्रामीणों ने मानदास स्कूल के संचालक सेवाराम भाकर से सम्पर्क किया तो संचालक ने कह दिया की शिक्षक बाबूलाल उनकी स्कूल में कार्यरत भी नहीं है। जबकि स्कूल के छात्रों का कहना था कि शिक्षक बाबूलाल उन्हें रोज पढ़ाने स्कूल आता है। बच्चों को छ़ुट्टी होने पर टेम्पो से भी वही छोड़ कर आता है। जानकारी में आया कि अस्थाई संचालक भी आरोपी बाबूलाल ही था।

बाद ग्रामीणों ने शुक्रवार को स्कूल के ताला लगाकर विरोध किया तथा स्कूल संचालक के सन्तोषजनक जबाब नहीं देने एवं मौके पर नहीं आने से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की है।
इनका कहना है
आरोपित शिक्षक के खिलाफ ग्रामीणों ने बुरी नीयत से रात को घर में घुसने की रिपोर्ट दी है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शम्भूसिंह शेखावत, थानाधिकारी, पुलिस थाना मौलासर