17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनकंट्रोल ट्रैक्टर के पलटने से इंजन में दबा चालक, हो गई मौत

खनिज विभाग ने जप्त किया था रेत, रात में उसी का कराया जा रहा था परिवहन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 23 Mar 2018, 2:01 PM IST

Reversal of Uncontrolled Tractor, Driver's Death

शहडोल- उमरिया के बड़ेरी स्कूल के पहले एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से बड़ी दुर्घटना हो गई, ट्रैक्टर के इंजन के नीचे ड्राइवर आ गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इस ट्रैक्टर से खनिज विभाग द्वारा जप्त रेत का परिवहन रात में किया जा रहा था। तभी ये दुर्घटना हुई। अनकंट्रोल ट्रैक्टर करीब रात 11 बजे पलटी, ट्रैक्टर को चलाने वाले ड्राइवर का नाम है सुनील, पिता कोदरा यादव हैं। ड्राइवर की उम्र 32 साल थी। जो मजमानी खुर्द का रहने वाला था।

ये है पूरा मामला
दरअसल खनिज विभाग ने अभी हाल ही में ग्राम बड़ेरी के समीप स्थित डेंगरहा नाले में 49 ट्राली अज्ञात रेत भंडारण पर कार्रवाई की थी। इसी जप्त रेत को खनिज विभाग अपने अधिकार क्षेत्र में लाने के लिए डंफर और ट्रैक्टर की मदद से रेत का परिवहन करा रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक चालक 4 ट्रिप ट्रैक्टर से परिवहन कर लिया था। पांचवें ट्रिप के लिए जैसे ही बड़ेरी मार्ग पर ट्रैक्टर लाया, वैसे ही किन्हीं कारणों से ट्रैक्टर अनकंट्रोल हो गई, ट्रैक्टर पलट गया, और पलटे ट्रैक्टर के इंजन के नीचे ड्राइवर दब गया। जिससे कुछ देर में ही ड्राइवर की मौत हो गई।

इस मामले में खनिज निरीक्षक प्रभात पट्टा ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस बल के साथ खनिज अमला मौके पर गया था। किसी तरह चालक को ट्रैक्टर इंजन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन शासकीय चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी सलीम खान ने बताया कि घटना के बाद आवश्यक कार्रवाई कर मृतक चालक का पोस्टमार्टम करा दिया है। अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

रात में क्यों किया जा रहा था परिवहन ?
इस पूरे घटनाक्रम में एक बात जो समझ से परे है कि विभाग किन कारणों से जप्त रेत के इतने भारी भंडारण को देर रात तक परिवहन करा रहा था। माना जा रहा है कि ये दुर्घटना दिन में होती तो किसी तरह से ट्रैक्टर में दबे चालक को बचाने में सफलता मिल सकती थी।