मथुरा के थाना हाईवे पुलिस ने महोली तिराहे के समीप चैकिंग अभियान छेड़ रखा था, आबकारी टीम और थाना हाईवे पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक संख्या PB-02, R-0067 और करीब आधा घंटे बाद टाटा सफारी कार संख्या UP -32, CV-1234 संख्या को रोककर तलाशी ली। तलाशी में भारी मात्रा में पंजाब और हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। साथ ही ट्रक के ड्राइवर नवदीप पुत्र कुलदीप निवासी अमृतसर और टाटा सफारी में सवार सत्य वीर पुत्र जोधराज निवासी राजस्थान और अर्जुन पुत्र धीर सिंह निवासी एटा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आबकारी और पुलिस ने ट्रक में से 672 पेटी अंग्रेजी शराब जोकि पंजाब से ले जाई जा रही थी और टाटा सफारी में से अंग्रेजी शराब की 23 पेटियां जो कि हरियाणा से लाई गई थी बरामदी की। ये शराब उत्तर प्रदेश में इसे खपाना था। ट्रक और सफारी कार में से पकड़ी गई 695 पेटियों की कीमत करीब 40 लाख रुपए आंकी गई है।