17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरोगा के साथ रफूचक्कर हो गई पत्नी, SSP के सामने फफक-फफक कर रोया पति

दरोगा अक्सर उसकी पत्नी को अपनी बाइक पर बैठा कर घर से ले जाता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 22 Mar 2018, 6:29 PM IST

Man Complaint Against UP Police Sub Inspector

बरेली। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा पर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने दरोगा पर अपनी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है और युवक ने दरोगा की शिकायत एसएसपी ऑफिस में की है। युवक की शिकायत पर एसपी सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें-एटा में चिकिनपॉक्स से एक की मौत, 40 बीमार


घर पर करती थी काम

बारादरी थाना क्षेत्र के नवादा शेखान का रहने वाला युवक गुरुवार को दरोगा की शिकायत करने अपने दो बच्चों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी पुलिस लाइन में तैनात दरोगा के घर पर काम करती है। दरोगा अक्सर उसकी पत्नी को अपनी बाइक पर बैठा कर घर से ले जाता था। युवक का कहना है कि दरोगा की पत्नी की फरवरी माह में मौत हो चुकी है और दरोगा नौ मार्च को उसकी पत्नी को कहीं भगा कर ले गया है। इसके साथ ही युवक ने धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

यह भी पढ़ें- जल संकट: विधानसभा में उठा था मुद्दा, मंत्री ने दिया गलत जवाब

नकदी और जेवर भी ले गई महिला

एसएसपी ऑफिस शिकायत करने पहुंचे पीड़ित युवक ने बताया कि वो विकलांग है उसकी पत्नी तीन छोटे छोटे बच्चों को छोड़ गई है और घर में रखे करीब 70 हजार के जेवर और आठ हजार रुपए नकद ले कर चली गई है इतना ही नहीं पीड़ित युवक ने दरोगा के एक करीबी सिपाही पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित युवक का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी का पुतला जलाना पड़ा महंगा, 25 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जांच हुई शुरू

पीड़ित युवक गुरुवार को अपने बच्चों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा और उसने एसएसपी के यहां शिकायती पत्र दिया। एसपी सिटी रोहित सिंह साजवान ने बताया कि युवक ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है युवक के आरोपों की जांच कराई जा रही है।