गाजियाबाद में अभी 100 बेड का एक ही महिला अस्पताल है। जहां रोजाना करीब 20 से 25 प्रसव होते हैं। इसके अलावा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव होते हैं, लेकिन इन केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं न होने के कारण ज्यादातर महिलाएं महिला अस्पताल में ही प्रसव के लिए आतीं हैं। या फिर कोई दूसरा ऑप्शन न होने की वजह से न चाहते हुए भी निजी अस्पताल की तरफ रूख करती है। इसी के चलते जनपद में दूसरा 50 बेड का महिला अस्पताल बनाने का फैसला लिया गया है। इस अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाएगी।