6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद के पॉश इलाके में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

कूड़े के ढेर से लगी थी आग, दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर पाया आग पर काबू  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 17 Mar 2018, 4:39 PM IST

aag image

गाजियाबाद। महानगर गाजियाबाद के पॉश इलाके राजनगर आरडीसी में कर्मिशयल बिल्डिंग में आज अचानक से आग लग गई। आग से धुंआ होने पर लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत इसके बारे में दमकल विभाग की टीम को सूचित किया। इसके बाद सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग जल्द बुझ गई वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। आग से किसी तरीके की कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल विभाग के मुताबिक आग बेसमेंट में पड़े कूड़े के ढेर में लगी थी। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

कविनगर आरडीसी में होटल एप्पल ट्री के पास में कई कर्मिशयल बिल्डिंग बनी हुई है। इनमें में से देविका चैम्बर नाम की बिल्डिंग में आग लग गई। बेसमेंट में लगी आग से जोरदार धुंआ और लपटे बाहर आने पर इलाके में भगदड़ मच गई। मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दमकल विभाग की टीम को सूचित किया। दमकल विभा की टीम ने दो फायर टेंडर गाड़ियों की मदद से बेसमेंट में लगी आग पर काबू पाया। घटना के चश्मदीदों ने बताया कि गनीमत रही कि समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि इस टॉवर में तमाम ऑफिस और माल गोदाम बने हुए हैं। अगर उनमें आग लग जाती तो लाखों रूपये का माल जलकर खाक हो जाता ।

घंटाघर दमकल स्टेशन के पभारी संजीव यादव ने बताया कि आरडीसी राजनगर में देविका चैम्बर में आग लगी थी। दो गाड़ियों की मदद से इसे बुझा दिया गया। फिलहाल जांच में पता चला है कि यहां पर आग कूड़े के ढेर से लगी थी। बिल्डिंग में आग से बचाव के साधनों और एनसीओ की जांच की जा रही है। अगर लापरवाही मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।