फेसबुक पर होती थी बातचीत, आगरा किला में हुई मुलाकात
मामला थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र का है। यहां की निवासी एक 12वीं क्लास की छात्रा पिछले एक साल से झांसी के युवक के साथ फेसबुक पर दोस्त थी। छात्रा और युवक दोनों लगातार बातचीत किया करते थे। पिछले साल युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। छात्रा ने बताया कि नवंबर 2017 में युवक आगरा किला आया और उसने उसे वहां बुलाया। आगरा किला में छात्रा के साथ युवक ने मुलाकात की और उसके कुछ वीडियो और फोटो खींच लिए। कुछ दिन बाद युवक ने छात्रा को फिर से मिलने के लिए फोन किया। लेकिन, छात्रा ने मिलने से मना किया। इसके बाद युवक ने उसे बदनाम करने की साजिश रची।