फर्रुखाबाद

गंगा खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर, ऊपर 162 गांव 5000 एकड़ भूमि में बाढ़ का पानी, तबाही का मंजर

Ganga 25 centimetres above danger mark फर्रुखाबाद में बाढ़ की स्थिति गंभीर होते जा रही है। यहां पर 162 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जिला प्रशासन ने रहा टी और बचाव कार्य के लिए 9 और स्टीमर का सहारा ले रही है।

2 min read
फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब)

Ganga 25 centimetres above danger mark फर्रुखाबाद में बाढ़ की स्थिति दिन प्रतिदिन गंभीर होते जा रही है। गंगा रविवार को खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। बाढ़ का पानी जिले के 162 गांव में लबालब भरा है।‌ जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में छत या सड़क पर पन्नी लगाकर रहने को मजबूर है। जिले में लगभग 5000 एकड़ कृषि भूमि बाढ़ प्रभावित है। जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव, स्टीमर के माध्यम से बचाव और राहत कार्य चल रहा है।

ये भी पढ़ें

उपचार करने आया दिव्यांग डॉक्टर का मोबाइल चुराया, सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुश्किलों में जिंदगी

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर है। करीब 162 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जिससे हजारों ग्रामीण प्रभावित है। लोग मकान छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर जा रहे हैं। अमृतपुर तहसील केके गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। काशीराम कॉलोनी, जैतपुर गढ़िया, शरीफपुर छिछनी, हरिहरपुर, कटरी धर्मपुर, जोगराजपुर, रामपुर, गढ़िया हैबतपुर सहित सैकड़ों गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है।‌ गंगा के कटरी इलाकों में स्थिति और भी खराब है। कमालगंज के शेरपुर सराय गांव में सीएमओ और उनकी टीम ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और मरीज के बीच दवा का वितरण किया।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी

जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 154 नावों की व्यवस्था की है। इसके साथ ही 11 मोटर बोट लगाए गए हैं। विभिन्न विभागों की तरफ से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। नरौरा बांध से 134584 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके भी आज सोमवार और मंगलवार तक पहुंचाने की संभावना बताई गई है। जिससे गंगा का जलस्तर और भी बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें

अमेठी में नाग नागिन ने सोते समय चाची-भतीजी को काटा, दोनों की मौत, नाग नागिन की पिटाई से मौत

Updated on:
25 Aug 2025 08:42 am
Published on:
25 Aug 2025 08:39 am
Also Read
View All

अगली खबर