फैशन

फैशन ट्रेंड में पैपलम कुर्ती, धोती जम्पसूट और पैंट्स का अट्रैक्शन

इस समय गर्ल्स इजी टू वियर पसंद कर रही हैं, जो न सिर्फ इंडो वैस्टर्न लुक देता हैं, बल्कि यूनीक भी लगता है।
2 min read
Jul 17, 2018
girls,dress,lifestyle tips in hindi,fashion tips in hindi,
raksha bandhan gift ideas

पैपलम कुर्ती विद् लहंगा, धोती स्टाइल जम्पसूट और पेंट साड़ी... फैशन के कुछ ऐसे ही लेटेस्ट ट्रेंड्स को सहेजे सोमवार को एसएमएस कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय लाइफस्टाइल एग्जीबिशन ‘एस्पिरेशन’ शुरू हुई। समर स्टोरी अनफोल्ड थीम पर आयोजित इस एग्जीबिशन में वैस्टर्न, फ्यूजन और एथनिक आउटफिट्स का फ्रैश कलैक्शन नजर आया, जिसे देशभर के फैशन डिजाइनर्स ने डिस्प्ले किया। वेडिंग से लेकर कैजुअल वियर की विस्तृत रेंज के साथ फैशन एसेसरीज में भी इनोवेशंस देखने को मिले।

संयोजक शालिनी अग्रवाल ने बताया कि मौसम को देखते हुए फैशन में काफी बदलाव आए हैं, दूसरा वेडिंग और फेस्टिवल सीजन को देखते हुए एग्जीबिशन में लेटेस्ट कलेक्शन रखा गया है। एग्जीबिशन में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और यूपी के फैशन डिजाइनर्स ने अपना कलेक्शन पेश किया है। इनमें आउटफिट्स के अलावा होम डेकोरेटिव आइट्म्स, कुकरी आइट्म्स और फैशन एसेसरीज शामिल हैं।

मौसम के अनुसार आउटफिट्स
एग्जीबिशन में मौसम को देखते हुए बंधेज और लहरिया के आउटफिट्स भी नजर आए। साथ ही आउटफिट्स, फुटवियर्स और हैंडबैग में ट्रेडिशनल गोटा पत्ती और एम्ब्रॉयडरी ने भी सभी को अट्रैक्ट किया। यहां राखियों का कलेक्शन भी बेहद खास था। डिजाइनर करुणा देवरा ने बताया कि इस समय गर्ल्स इजी टू वियर पसंद कर रही हैं, जो न सिर्फ इंडो वैस्टर्न लुक देता हैं, बल्कि यूनीक भी लगता है। डिजाइनर दीया ने बताया कि कम्फर्ट को बढ़ाने के लिए ड्रेपिंग पर बहुत काम किया गया है, साड़ी धोती और पैंट्स इस समय काफी चल रही है। गर्ल्स ड्रेसेज में भी इन दिनों काफी एक्सपेरिमेंट्स चल रहे हैं जो आने वाले समय में दिखाई देंगे।

Published on:
17 Jul 2018 10:59 am