फैशन

Sushmita Sen का New Look है जबरदस्त, बेशकीमती है हीरे की अंगूठी, आप भी लें समर फैशन इंस्पिरेशन

Sushmita Sen : मिस यूनिवर्स 1994 की विजेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैशन के जलवे से सभी का ध्यान खींचा। साथ ही, उनकी डायमंड रिंग ने उनके लुक को और भी खास बना दिया। आइए जानते हैं सुष्मिता के इस खास लुक के बारे में।
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2025, 2:06 PM IST
Stunning look of Sushmita Sen
Stunning look of Sushmita Sen

Sushmita Sen: फैशन की जब बात आती है तो मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन हमेशा अपने लुक और ग्लैमरस अंदाज से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। जी हां, हाल ही में एक फैशन इवेंट में वे काले और सफेद रंग के आउटफिट में नजर आईं और सबकी निगाहें उन पर ठहर गईं। साथ ही, उनकी खूबसूरत डायमंड रिंग ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और शो की सुर्खियां बटोरीं। अगर आप भी पार्टियों में खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो फिर सुष्मिता सेन के लुक्स से आज ही टिप्स लें।

ज्वेलरी ने उनके लुक की बढ़ाई शान

सुष्मिता सेन के स्टाइलिश आउटफिट को शाही ज्वेलरी ने बेहद खास बना दिया। उन्होंने अपने लुक को निखारने के लिए एक सुंदर मल्टी-स्ट्रिंग मोती की हार और कानों में नाजुक मोती के झुमके पहने। हालांकि, उनकी OOTD (आउटफिट ऑफ द डे) का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन उनके हाथों में पहनी गई खूबसूरत हीरे की अंगूठियां थीं। उनके इस लुक से साफ झलकता है कि सुष्मिता सेन को ज्वेलरी का बेहद शौक है।

सुष्मिता सेन का स्टाइलिश आउटफिट- Sushmita Sen

मेकअप और हेयरस्टाइल ने लुक को बनाया और भी खास

सुष्मिता सेन ने अपने बालों को मिडिल पार्टीशन में ब्लोआउट वेव्स के साथ स्टाइल किया। मेकअप की बात करें तो उन्होंने गुलाबी आई शैडो, मस्कारा से सजे पलकें, वाटरलाइन पर ब्लैक लाइनर, हल्का ब्लश, चमकदार हाइलाइटर और स्ट्राइकिंग रेड लिप शेड चुना। इस पूरे लुक में उनकी स्टनिंग पर्सनैलिटी खूबसूरती से उभर कर सामने आई।

Updated on:
11 Apr 2025, 2:06 PM IST
Published on: