आपको बता दें, लाइव चैट के दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि वह कब शादी करेंगी। इस पर सुष्मिता सेन ने हंसते हुए कहा, ''मैं भी शादी करना चाहती हूं, लेकिन पहले कोई शादी के लायक मिलना तो चाहिए! शादी ऐसे थोड़ी होती है। दिल तक बात पहुंचनी चाहिए ना, फिर शादी भी कर लेंगे।'' उनके इस जवाब पर फैंस खूब मजे ले रहे हैं और उनकी बातों को पसंद भी कर रहे हैं।