फैशन

गर्मी और मानसून में आपकी खूबसूरती बढ़ा देती है स्केटर ड्रेस, आरामदायक भी है

यदि आप बारिश के मौसम के लिए परफेक्ट ड्रेस का चयन कर रही हैं तो राउंडनेक पिंक स्केटर ड्रेस को आजमा सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 10:02 AM IST
monsoon,fashion tips,lifestyle tips in hindi,summer season,fashion tips in hindi,
fashion tips in hindi, lifestyle tips in hindi, monsoon, summer season, fashion tips

गर्मियों में जहां ए-लाइन ड्रेस छाई रही, वहीं बारिश में इसकी जगह स्केटर ड्रेस ले रही है। दोनों के बीच फर्क इतना ही है कि स्केटर ड्रेस नीचे की ओर से लहरदार होती है और इसमें प्लीट्स को जगह दी जाती है। इसके साथ ही न्यूट्रल कलर और फ्लोरल और नेचुरल प्रिंट इस ड्रेस को और खुशनुमा बना रहे हैं।

राउंडनेक पिंक
यदि आप बारिश के मौसम के लिए परफेक्ट ड्रेस का चयन कर रही हैं तो राउंडनेक पिंक स्केटर ड्रेस को आजमा सकती हैं। इसके साथ आप लॉन्ग बूट्स पहन सकती हैं और रेन जैकेट भी पहन सकती हैं। इसकी लंबाई साइड्स से हाई-लो रखेंगी तो ज्यादा अच्छा होगा और आपका लुक ज्यादा निखरेगा।

स्लीवलेस काफलेंथ
न्यूट्रल कलर की स्लीवलेस काफलेंथ ड्रेस मैचिंग एसेसरीज के साथ चुनी जा सकती है। फ्लोरल प्रिंट इसकी खूबसूरती को और बढ़ाएंगे। इसके साथ मैचिंग फुटवियर और क्लच को चुनें। ध्यान रखें कि फुटवियर ऐसा हो जो बारिश होने पर आपको परेशान नहीं करे और खुद को हल्का महसूस कर सकें।

अपनी सुविधा के हिसाब से चुने कलर्स
यूं तो स्केटर ड्रेस गर्ल्स के हिसाब से अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है लेकिन सबसे जरूरी है कि यह पहनने वाले पर खूबसूरत दिखनी चाहिए। इसके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी पर्सनेलिटी और लुक के हिसाब से मैच करते हुए कलर की ही ड्रेस खरीदें। इससे आपकी खूबसूरती और भी निखर उठेगी।

स्केटर ड्रेस के साथ बोल्ड कलर चलन में हैं। इनमें ब्राइट मस्टर्ड का सबसे ज्यादा क्रेज है। इसके साथ फुटवियर में स्नीकर्स पहने भी जा सकते हैं। बारिश में आप बाल खुले रख सकती हैं। बड़े आकार की इयररिंग्स और अंगूठियां भी इस सीजन में फिर से चलन में आई हैं।

Published on: