बिजनेस पार्टनर वह शख्स होता है जो आपके बिजनेस को बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। अत: आपको किसी ऐसे शख्स को अपना बिजनेस पार्टनर बनाना चाहिए जिसके साथ आपका तालमेल बैठ सके। हालांकि, एक परफेक्ट बिजनेस पार्टनर ढूंढना आसान नहीं होता। आपको इसके लिए एक ऐसा शख्स चाहिए होता है जो आपके बिजनेस को समझ सके और जो आपके बिजनेस स्टाइल के साथ कंपेटिबल हो। एक ऐसा शख्स जिसकी स्किल्स आपके बिजनेस को कॉम्पलीमेंट करें। इस तरह का बिजनेस पार्टनर न केवल आपको सपोर्ट देगा बल्कि बिजनेस को भी पहचान दिलाएगा। जानिए, आपको बिजनेस पार्टनर में क्या गुण देखने चाहिए -