4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Haryana Board Results : आ गया 12वीं का रिजल्ट, bseh.org.in पर देखें

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Haryana 12th Board Results) 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज यानी शुक्रवार 18 मई को जारी कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

May 18, 2018

haryana board result

haryana board result

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Haryana 12th Board Results 2018) 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज यानी शुक्रवार 18 मई को जारी कर दिया गया है, हालांकि स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट थोड़ी देर में ऑनलाइन देख सकेंगे। इस बार हिसार जिले से दो टॉपर्स निकले हैं। नवीन और हीना ने इस बार टॉप किया है। वहीं महेंद्रगढ़ से स्वीटी दूसरे स्थान पर और जींद से गुरमीत तीसरे स्थान पर रहे हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - www.bseh.org.in पर देख सकते हैं।

आपको बता दें कि हरियाणा बोर्ड ने पिछले साल भी 12वीं का रिजल्ट 18 मई को ही घोषित किया था। तब लडक़ों को पछाड़ कर प्रदेश की लड़कियों ने बाजी मारी थी। लड़कियों का पास प्रतिशत 73.44 रहा था, वहीं लडक़ों का पास प्रतिशत केवल 57.58 रहा था। बोर्ड ने इस साल परीक्षाओं का आयोजन 7 मार्च से 2 अप्रेल के बीच करवाया था। इस साल इन परीक्षाओं में करीब 246462 स्टूडेंट्स बैठे थे। इन में से 141973 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार हरियाणा बोर्ड का पास परसेंटेज 63.84% रहा, हालांकि यह पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम है। पिछले साल यह 64.50 प्रतिशत था।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाना होगा। यहां दिए गए बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई तमाम जानकारियां भरें, जैसे कि अपना रोल नंबर आदि। इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा। इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट ले लें और आगे की प्रक्रिया के लिए संभाल लें।