
वरिष्ठ शिक्षकों ने किया शिक्षा निदेशालय पर अद्र्धनग्न प्रदर्शन
बीकानेर . वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2011 के संशोधित परिणाम से चयनित वरिष्ठ शिक्षकों ने कोर्ट के आदेश को लागू करवाने की मांग को लेकर गुरुवार को निदेशालय पर अद्र्धनग्न प्रदर्शन कर विरोध जताया तथा सरकार व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा के प्रदेश उप सभाध्यक्ष व अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला उपाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने कहा कि विभाग को सब पता होने के बाद भी
आदेश जारी नही कर रहा है।
संघर्ष समिति अध्यक्ष गजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन में रेस्टा के मोहर सिंह सलावद, संघर्ष समिति के गजेंद्र कुमार शर्मा, ओमप्रकाश अटवाल, पवन राठी, नीरज कुमार शर्मा, कपिल शर्मा , सोमदत्त विश्नोई रमेश कुमार,मनोज कुमार, सुनील, ओम प्रकाश लिम्बा आदि शामिल रहे।
Published on:
18 May 2018 09:39 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
