4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी की छुट्टियों के लिए यह चलेगी स्पेशल ट्रेन

गर्मी की छुट्टियों में यात्रीभार को देखते हुए रेलवे प्रशासन बीकानेर से सिकंदराबाद के बीच में स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 18 May 2018, 1:15 PM IST

NWR news

Nagaur Latest hindi news

बीकानेर . गर्मी की छुट्टियों में यात्रीभार को देखते हुए रेलवे प्रशासन बीकानेर से सिकंदराबाद के बीच में स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 11 ट्रिप करेगी। यह बीकानेर से 22 मई से 31 जुलाई तक चलेगी। वहीं सिकंदराबाद से 20 मई से 29 जुलाई तक चलाई जाएगी। बीकानेर से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी, सिकंदराबाद से .प्रत्येक रविवार को बीकानेर के लिए चलेगी।

वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अभय शर्मा के अनुसार ट्रेन संख्या 07037 सिकंदराबाद-बीकानेर स्पेशल 20 मई से प्रत्येक रविवार को सुबह 05.00 बजे रवाना होकर सोमवार को 17.45 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसी तरह 22 मई से 31 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को ट्रेन 07038 बीकानेर से 14.50 बजे रवना होकर गुरुवार को सुबह 05.00 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।

इस रुट से चलेगी
सिकंदराबाद से सुबह पांच बजे रवाना होकर काजीपेट, रामागुडंम, सिरपुर कागजगनर, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, होसंगाबाद, भोपाल, संत हरिदाराम नगर, सैहोर, सुजालपुर, उज्जैन, नागदा, कोटा सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर , फुलेरा, मकराना, डेगाना, नागौर, नोखा होते हुए बीकानेर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक सैकंड एसी, 17 द्वितीय शयनयान एवं दो गार्ड कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।

उठती रही है मांग
पत्रिका ने समर स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने की आवश्यकता को लेकर पिछले दिनों मुद्दा उठाया था। साथ ही जागरुक नागरिक भी समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाने की मांग उठाते रहे हैं। रेलवे ने फिलहाल सिकंदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसके अलावा बांद्रा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाने की मांग भी है।

बांद्रा में लगाया अतिरिक्त कोच
बढ़ती प्रतीक्षा सूची को देखते हुए बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर एक्सप्रेस में 01 थर्ड एसी कोच की अस्थाई बढ़ोत्तरी की गई है। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक के अनुसार ट्रेन संख्या 14707/14708, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में बीकानेर से 18 मई को एवं बांद्रा से 19 मई को एक थर्ड एसी कोच की अस्थायी बढ़ोत्तरी की गई है। इससे जोधपुर , आबूरोड, अहमदाबाद, वडोदरा एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को थर्ड एसी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध रहेगी।