1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून को लेकर आई ये बुरी खबर, पढ़कर आपको भी लग सकता है झटका

छत्तीसगढ़ में मानसून भले ही समय से चार दिन पहले आ गया। लेकिन यहां आने के बाद मानसून की चाल कमजोर पड़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 16 Jun 2018, 2:27 PM IST

monsoon 2018 news

मानसून को लेकर आई ये बुरी खबर, पढ़कर आपको भी लग सकता है झटका

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून भले ही समय से चार दिन पहले आ गया। लेकिन यहां आने के बाद मानसून की चाल कमजोर पड़ गई है। पिछले चार दिनों से मानसून राजनांदगांव में अटका हुआ है। अभी तक मानसून रायपुर नहीं पहुंचा है। इसलिए पिछले दो-तीन दिनों से राजधानी में दिन भी उसम के साथ गर्मी पड़ रही है। रात में जरूर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो रही है। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। इन इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश तो कहीं हल्की बारिश हो रही है।

लालपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून राजनांदगांव में आने के बाद टिटलागढ़, मिदनापुर होते हुए आगे निकल गया है। अभी राजधानी पहुंचने में मानसून को तीन-चार दिन का समय लगेगा। इस तरह मानसून अपने निर्धारित समय 15 जून के बाद ही राजधानी में आएगा।

जून में सामान्य से अधिक बारिश
जून माह में औसत बारिश से अब तक अधिक बारिश हो चुकी है। जून में पूरे माह औसत वर्षा 196.4 मिमी है। अभी आधा महीना पूरा बाकी है और मानसून भी नहीं आया है, लेकिन एक जून से शहर में 132.1 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं, छत्तीसगढ़ में 153.8 मिमी बारिश हो चुकी है। यह भी नार्मल से अधिक है। मौसम विभगा में दर्ज आंकड़े के अनुसार जून में माह सर्वाधिक वर्षा 2007 में 649.3 मिमी हुई है। जबकि वर्ष 2006 में 30 जून को 24 घंटे बारिश 297.0 मिमी रिकार्ड है।

आज कैसा रहेगा मौसम
छत्तीसगढ़ के दक्षिणी इलाकों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ मध्यम से हल्की बारिश होगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर में आकाश सामान्यत: आंशिक मेघमय रहेगा। शाम या रात में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को राजधानी में तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हुई। दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.6 डिग्री रही। वहीं रात का तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 डिग्री दर्ज किया गया।