250 मिनट की सीमा खत्म होने के बाद 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से चार्ज लेगा BSNL के इन पांच प्रीपेड प्लान में हुए बदलाव इसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग शामिल है
नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ( bsnl ) अपने प्रतिद्वंदी कंपनियों को टक्कर देने के लिए पिछले कई महीनों से अपने प्लान्स में बदलाव कर पहले से ज्यादा बेनिफिट दे रही है। लेकिन अब कंपनी ने अपने कुछ प्लान्स में बदलाव किए हैं जिसके बाद अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा को खत्म कर दिया गया है। तो आइए जानते हैं इनमें कौन-कौन से प्लान शामिल हैं।
कंपनी के द्वारा अनलिमिटेड कॉलिंग खत्म किए जाने वाले प्रीपेड प्लान क्रमश: 186, 429, 485, 666 और 1,699 रुपये वाले हैं। अब नए नियम के मुताबिक इन प्लान्स के यूजर्स एक दिन में 250 मिनट से अधिक कॉलिंग नहीं कर सकेंगे। अगर 250 मिनट की सीमा खत्म होती है तो यूजर्स से 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से चार्ज किया जाएगा। इसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग शामिल है।
हाल ही में कंपनी ने अभिनंदन 151 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है। इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। पहले जहां इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1 जीबी डाटा मिलता था उसे बढ़ा कर रोजाना 1.5 जीबी कर दिया गया है। इसके अलावा कॉलिंग और मिल रहे 100 एसएमएस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही इस प्लान की अहम बात यह है कि यूजर्स रोमिंग कॉलिंग का लाभ दिल्ली और मुंबई सर्कल में भी उठा सकते हैं। लेकिन यूजर्स को मिल रहा फ्री बेनिफिट 24 दिनों तक ही वैलिड रहेगा।