
नई दिल्ली:Xiaomi के सब ब्रांड Poco के पहले स्मार्टफोन Poco F1 की कीमत में कटौती की गई है। इस स्मार्टफोन की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की गई है। अब ग्राहक इसके 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये की नई कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन नई कीमत के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
xiaomi poco f1 स्पेसिफिकेशंस
Poco F1 में 6.18 इंच की FHD+ डिस्प्ले है, जो की वाइड नॉच के साथ आती है और आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। स्मार्टफोन Poco F1 एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर रन करता है और इसमें स्नैपड्रैगन 845 SoC का इस्तेमाल है।इसमें एक साथ डुअल सिम इस्तेमाल कर सकते हैं।
Xiaomi Poco F1 कैमरा
फोटोग्राफी की बात करें तो फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर और 5 मेगापिक्सल के साथ सैमसंग सेंसर के दो दमदार कैमरे दिए गए हैं।
Xiaomi Poco F1 कनेक्टिविटी
Smartphone में 4G, WIFI802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, USB TYPE-C पोर्ट, GPS/ AGPS और ग्लोनास जैसे बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। साथ ही फोन में फेस अनलॉक फीचर और रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
Published on:
05 Aug 2019 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
