गैजेट

अपग्रेडेड फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Huawei P Smart 2021

यह स्मार्टफोन Huawei P Smart का अपग्रेडेड वर्जन है। इस बजट स्मार्टफोन (Budget Smartphone) में कई शानदार फीचर्स हैं। फिलहाल Huawei P Smart 2021 ऑस्ट्रिया में लॉन्च किया गया है। जल्द ही कंपनी इसे अन्य देशों के मार्केट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।

2 min read
Huawei P Smart 2021

Huawei ने अपना नया स्मार्टफोन Huawei P Smart 2021 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Huawei P Smart का अपग्रेडेड वर्जन है। इस बजट स्मार्टफोन (Budget Smartphone) में कई शानदार फीचर्स हैं। फिलहाल Huawei P Smart 2021 ऑस्ट्रिया में लॉन्च किया गया है। जल्द ही कंपनी इसे अन्य देशों के मार्केट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। Huawei P Smart 2021 एक डुअल सिम फोन (Dual Sim Phone) है। इसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फिलहाल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन तीन कलर में उपलब्ध होगा।

Huawei P Smart 2021 के फीचर्स

Huawei P Smart 2021 में 6.67 इंच की आईपीएस एलसीडी फुल एचडी प्लस पंच-होल डिस्प्ले है। साथ ही स्क्रीन के उपरी हिस्से में सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल है। इस फोन में Huawei का ही किरीन 710ए चिपसेट लगाया गया है। एंड्रॉयड 10 ओएस पर आधारित यह फोन ईएमयूआई 10.1 पर काम करता है। इसमें बेहतर फोटोग्राफी के लिए 4 रियर कैमरे दिए गए हैं। इनमें प्राइमरी सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल के साथ डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पॉवर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

4 जीबी रैम

Huawei P Smart 2021 को एक ही वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। Huawei का यह स्मार्टफोन तीन कलर Black, Gold और Green में उपलब्ध है। इस फोन की कीमत भारतीय करंसी अनुसार 19,500 रुपए के करीब है।

Published on:
29 Sept 2020 03:06 pm
Also Read
View All