गैजेट

Vodafone के 199 रुपये के प्लान में अब मिलेगा दोगुना फायदा, जानें Airtel और Jio का हाल

कस्टमर्क को अब कंपनी के 199 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.8 जीबी डाटा दिया जाएगा।
2 min read
vodafone
Vodafone के 199 रुपये के प्लान में अब मिलेगा दोगुना फायदा, जानें Airtel और Jio का हाल

नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपने 199 रुपये वाले प्लान में रिवाइस किया है। कंपनी की तरफ से यूज़र्स को अब इस प्लान में दोगुना डाटा दिया जा रहा है। कस्टमर्क को अब 199 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.8 जीबी डाटा दिया जाएगा। हालांकि, यह प्रीपेक पैक अभी चुनिंदा वोडाफोन कस्टमर्स के लिए ही उपलब्ध है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल के यूजर्स इस नई प्रीपेड प्लान का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

199 रुपये प्लान ऑफर्स

कंपनी की इस पैक में रोजाना 2.8 जीबी 3 जी और 4 जी डाटा मिलेगा। इस पैक की वैधता 28 दिनों की होगी जिसके तहत यूज़र्स को कुल 78.4 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल डेली व वीकली एफयूपी लिमिट के साथ आता मिलेगा। हालांकि, इसमें यूजर्स को मैसेज का लाभ नहीं मिलेगा। कॉल के लिए कंपनी ने सीमा तय की है जिसके तहत ग्राहक को रोजाना 250 मिनट और एक हफ्ते के लिए 1000 मिनट फ्री कॉल की सुविधा दी जाएगी।

Jio और airtel से तुलना

कंपनी के इस प्लान की तुलना रिलायंस जियो और एयरटेल से कर के देखा जाए तो जियो के 198 रुपये के पैक में 28 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 2 जीबी डाटा मिल रहा है। वहीं, एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.4 जीबी डाटा मिल रहा है।

Published on:
19 Jul 2018 01:58 pm