गाज़ियाबाद

इंटरमीडिएट की परीक्षा देने घर निकले छात्र का शव पेड़ से लटका मिला

पेपर खराब होने के कारण आत्महत्या की आशंका
2 min read
hapur

हापुड़. इंटरमीडिएट के एक छात्र का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर टंगा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि छात्र सुबह से ही घर से लापता था। देर शाम छात्र का शव गांव के पास अपने ही खेत में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। छात्र अफरोज के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि पेपर खराब होने के कारण छात्र ने आत्महत्या की है। छात्र का शव की पेड़ पर लटके होने के की सूचना मिलते ही उसके घर में मातम पसर गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बीरमपुर का रहने वाला अफरोज सिंभावली के आरआरएस कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था, जिसका आज एग्जाम भी था। बताया जा रहा है कि अफरोज सुबह अपने घर से साइकिल लेकर निकला था। जब देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। काफी ढूंढने पर अफरोज की साइकिल एक ट्यूबवेल के पास मिली। वहीं उसका शव ट्यूबवेल से 200 मीटर दूर खेत में पेड़ पर टंगा मिला।

वहीं परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और ना ही अफरोज ने अन्य किसी परेशानी के बारे में घर में बताया था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अफरोज की मौत पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Published on:
19 Feb 2018 11:47 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी