3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: बसपा नेता के पुत्र ने पशु व्यापारी को गोलियों से भूना, क्षेत्र में तनाव

एसपी ने पूरी पुलिस चौकी को किया सस्पेंड, बसपा नेता के पुत्र सहित पांच पर केस दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 14 Feb 2018, 10:57 AM IST

hapur

हापुड़. मोती कालोनी में कैंटर खड़ा करने को लेकर हुए मामूली विवाद में पशु व्यापारी आसिफ को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया है। उक्त आरोप कालोनी के ही सभासद व बसपा नेता के पुत्र सहित उसके दो साथियों पर लगे हैं। इतना ही नहीं पीड़ित पक्ष ने चौकी के दरोगा पर भी 20 हजार रुपये रिश्वत लेकर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसी बीच पुलिस और पब्लिक के बीच नोक-झोंक भी हुई। जिसके बाद एसपी ने दरोगा सहित पूरी चौकी को सस्पेंड कर दिया और लोगों के बढ़ते दबाव को देखते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इस मामले में पीड़ित पक्ष ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

तापसी पन्नू ने कहा- वेलेंटाइन डे पर अपने चाहने वालों को देंगे ये गिफ्ट तो हमेशा रहेंगे खुश

जानकारी के अनुसार मोती कालोनी निवासी पशु व्यापारी आसिफ एक कैंटर को सभासद व बसपा नेता आंसर के प्लाट में बैक करा रहा था। इसी बीच उसकी सभासद के बेटे फुरकान से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान सभासद के पुत्र फुरकान ने फायरिंग कर दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि चौकी में शिकायत करने पर आरोपी को पुलिस चौकी के दरोगा ने हिरासत में ले लिया और पैसे लेकर छोड़ दिया। पुलिस चौकी से छूटने के बाद वह अपने दो साथियों के साथ आया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें आसिफ को तीन गोली लगी। गंभीर अवस्था में घायल आसिफ को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेरठ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान आसिफ की मौत हो गई। इधर आसिफ की मौत से गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं क्षेत्र में तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

स्कोर्पियो कार के खतरनाक स्टंट, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें—

शादी में फायरिंग से 8 बच्चे घायल, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें—