3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़ रहा कहर, चार दिन में मिले डेंगू के दस नए रोगी

जिले में डेंगू रोगियों की संख्या पहुंची 49
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

bhawani singh

•

Updated: 24 Oct 2016, 11:11 AM IST

barmer

barmer

जिले में मौसम परिवर्तन के बावजूद डेंगू का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। जिले में पिछले महज चार दिन में डेंगू के दस नए रोगी सामने आए हैं। इससे अब डेंगू रोगियों की संख्या 49 तक पहुंच गई है। जिले में 19 सितंबर तक 39 रोगी चिन्हित किए गए थे, लेकिन पिछले चार दिन में दस रोगियों की एलिजा जांच पॉजीटिव आने से रोगियों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है।

चिकित्सा विभाग के निदेशालय से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित सभी चिकित्सा संस्थानों के प्रभारियों को रोगियों के नाम व पता गोपनीय रखने की सख्त हिदायत दी गई है। जानकारों के अनुसार जिले में बायतु, सिणधरी, बालोतरा व सिवाना क्षेत्र में डेंगू का असर अत्यधिक है।

बुखार पीडि़तों की संख्या बढ़ी

जिले में दीपावली से पहले बुखार से ग्रसित पीडि़तों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिला चिकित्सालय के आउटडोर में करीब साठ फीसदी मरीज बुखार से पीडि़त आ रहे हैं। इन दिनों जिले में तापमान सामान्य होने से लोग मच्छरों से बचाव का कोई जतन नहीं कर रहे हैं।

सर्दी के साथ असर होगा कम

सर्दी का असर बढऩे के साथ डेंगू का असर कम होने लगेगा। पंद्रह से बीस दिन तक लोग इससे बचाव के लिए सभी तरीके अपनाएं। घरों में मलेरियारोधी छिड़काव के साथ पानी को जमा न होने दें। बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक परामर्श लेकर उपचार कराएं।-डॉ. महिपाल चौधरी,राजकीय चिकित्सालय, बाड़मेर

एक परिवार में तीन को डेंगू , जोधपुर रेफर

बाटाड़ू के जाखड़ा निवासी भोमाराम के परिवार के तीन सदस्यों को डेंगू ने चपेट में लिया है। चिकित्सकों के अनुसार भोमाराम की माता पूरो देवी(65), बेटी रवीना (5) और बेटा विकास(3) को डेंगू की पुष्टि हुई है। परिवार के तीनों सदस्यों को जोधपुर रेफर किया गया है। वहीं उसके पिता और पत्नी भी बुखार से पीडि़त है। एक ही गांव में डेंगू के तीन पॉजीटिव होने की जानकारी के बाद आसपास के क्षेत्र में डेंगू को लेकर लोग आंशकित है।

दानपुरा से भी एक मरीज

इसी तरह क्षेत्र के दानपुरा निवासी गोरखाराम (20) पुत्र चैनाराम का बालोतरा के निजी चिकित्सालय में बुखार का उपचार चल रहा था। रविवार को स्थिति बिगडऩे व डेंगू पुष्टि होने के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया।