जानकारी के अनुसार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चंद्रपोल गेट की प्रधानाचार्य स्नेहलता मेहरा का तबादला पड़ौली गोर्धन किया हैं। इनका पिछले एक वर्ष के दौरान यह छठा तबादला है। इससे एक वर्ष में अलग-अलग जारी आदेश में उन्हें खांदू कॉलोनी, इटाउवा, बावलियापाड़ा, तलवाड़ा आदि जगह भी लगाया जा चुका है।