3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

द बर्निंग ट्रेन बनी जनसाधारण एक्सप्रेस, यात्रियों में भगदड़, देखें वीडियो-

हापुड़ के आनंद विहार क्षेत्र में जनसाधारण एक्सप्रेस के इंजन में लगी भीषण आग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Feb 2018, 11:12 AM IST

hapur

हापुड़. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में गुरुवार देर रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देखते ही चलती ट्रेन में यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग की लपटों को देख ट्रेन चालक ने ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया और दमकल विभाग को सूचना देकर ट्रेन स्टाफ की मदद से आग बुझाने के काम में जुट गए, जिसके चलते ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

यह भी पढ़ें- टेरर फंडिंग केस: लश्कर-ए-तैयबा के फाइनेंसर दो सर्राफा व्यापारी मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- नव विवाहित जोड़ों ने एक दूजे से ऐसे किया प्यार का इजहार, जिसे सुनकर हंस-हंसकर आप हो जाएंगे लोट-पोट

क्राइम ब्रांच की टीम ने इनामी बदमाश राजीव को किया गिरफ्तार, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

जानकारी के अनुसार सहरसा बिहार से आ रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन 15529 सात घंटे की देरी से चल रही थी। इस कारण जनसाधारण एक्सप्रेस करीब 11.30 बजे रात में हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी, जिसके कुछ समय बाद ट्रेन हापुड़ से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। हापुड़ स्टेशन से कुछ दूर निकलते ही ट्रेन के इंजन में आग की लपटें उठने लगीं। जिसे देखकर ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंजन में मौजूद स्टाफ ने गाड़ी को मौके पर ही रोक दिया और दमकल विभाग को सूचना देकर गाड़ी में मौजूद फायर उपकरणों की मदद से आग बुझाने के काम में जुट गए। ट्रेन में आग की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई तब तक ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने उपलब्ध उपकरणों के माध्यम से आग पर काबू पा लिया और एक बड़े हादसे को टाल दिया। आग बुझाने के दौरान ड्राइवर व एक अन्य ट्रेन स्टाफ आग की चपेट में आने से मामूली रूप से झुलस गए। हालांकि समय रहते सतर्कता बरतने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

ताजमहल पर आजम के इस बयान से खुश हो जाएंगे भाजपा नेता और हिंदू संगठन, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2018: सोनाक्षी सिन्हा ने किया स्पोटर्स कार अवंती का शोकेस

VIDEO आखिर ऐसा क्या हुआ जो मुरादाबाद कचहरी में मच गया हडकंप,जानिए इस खबर में